10th, 12th Board Results 2021: पंजाब, राजस्थान समेत इन 5 राज्यों के 10वीं और 12वीं रिजल्ट आज होंगे घोषित
सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में 10वीं और 12वीं नतीजों को 31 जुलाई 2021 तक सभी राज्यों को जारी करने के निर्देश दिए थे। आज राजस्थान, असम, झारखंड समेत पांच राज्य 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाले...

सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में 10वीं और 12वीं नतीजों को 31 जुलाई 2021 तक सभी राज्यों को जारी करने के निर्देश दिए थे। आज राजस्थान, असम, झारखंड समेत पांच राज्य 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने वाले हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 भी आज जारी किया जाएगा। बोर्ड के मुताबिक, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी होगा। जानिए आज किन राज्यों के जारी होंगे बोर्ड परिणाम-
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021-
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र लाइव हिन्दुस्तान के अलावा इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021-
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jac.nic.in से नतीजे डाउनलोड किए जा सकते हैं।
असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021-
असम सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 आज, 30 जुलाई को जारी करेगा। असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर चेक किया जा सकेगा। आपको बता दें कि असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई को सुबह 09 बजे जारी किया जाएगा।
मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021-
मेघालय बोर्ड के कक्षा 12 के विद्यार्थियों का आज इंतजार खत्म होने वाला है। मेघालय बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021 को सुबह 11 बजे घोषित करेगा। नतीजे जारी होने के बाद छात्र इन्हें रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2021-
पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट को आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर जारी करेगा। पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक किया जा सकेगा। इसके लिए छात्रों को जरूरी जानकारी सबमिट करनी होगी।