After winning IPL Trophy for RCB Rajat Patidar enters Rohit Sharma club even MS Dhoni could not do this RCB को ट्रॉफी जिताकर रजत पाटीदार ने मारी रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़After winning IPL Trophy for RCB Rajat Patidar enters Rohit Sharma club even MS Dhoni could not do this

RCB को ट्रॉफी जिताकर रजत पाटीदार ने मारी रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा

कप्तान रजत पाटीदार ने आरसीबी को ट्रॉफी जिताने के बाद एक धाकड़ क्लब में एंट्री है, जिसमें रोहित शर्मा शामिल हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 June 2025 11:03 AM
share Share
Follow Us on
RCB को ट्रॉफी जिताकर रजत पाटीदार ने मारी रोहित शर्मा के क्लब में एंट्री, धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा

आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार खत्म हो गया है। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने 18 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 ट्रॉफी अपने नाम की। बेंगलुरु ने फाइनल में 190/9 का स्कोर बनाने के बाद 6 रनों से विजयी परचम फहराया। 32 वर्षीय पाटीदार ने पहली बार आरसीबी की कमान संभाली और झंडे गाड़ दिए। उन्होंने खिताब जीतने के बाद एक धाकड़ क्लब में एंट्री मारी है, जिसमें रोहित शर्मा भी शामिल हैं।

दरअसल, पाटीदार आईपीएल में पहली बार टीम की कप्तानी करते हुए ट्रॉफी जीतने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। यह ऐसा कारनामा है, जो एमएस धोनी भी नहीं कर सके थे। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने तीसरे साल (2010 में) जाकर खिताब पर कब्जा जमाया था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न ने 2008 में आईपीएल के शुरुआती सीजन में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की कप्तानी करने की और ट्रॉफी जीती। पहली बार टीम का नेतृत्व करते हुए ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर रोहित का है।

ये भी पढ़ें:RCB ने सच किया 'ई साला कप नामदे', 18 साल बाद ‘खिताबी खुशी’; पंजाब का टूटा दिल

रोहित ने 2013 में मुंबई इंडियंस (एमआई) की बागडोर संभालने के बाद खिताब हासिल किया। रोहित और पाटीदार में एक चीज और समान है। दोनों ने 13-13 मैचों में कप्तानी करने के बाद यह कमाल किया। यह बतौर कप्तान आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए संयुक्त रूप से सबसे कम मैच हैं। पहली बार लीड करते हुए ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान हार्दिक पांड्या हैं। स्टार ऑलराउंडर पांड्या ने 2022 में गुजरात टाइटंस (जीटी) को खिताब दिलाया था। वह अब एमआई के कप्तान हैं। एमआई आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर से बाहर हो गई थी।

ये भी पढ़ें:मैं संन्यास लूंगा तो...कोहली ने किया दमदार वादा, दिल के अरमां कुछ यूं निकले

पाटीदार ने चैंपियन बनने के बाद कहा, ''मेरे लिए यह खास है, विराट कोहली और सभी प्रशंसकों के लिए। जिन्होंने इतने साल तक टीम का साथ दिया, वे सभी इसके हकदार हैं। मेरे लिए यह बड़ा मौका है और मैंने बहुत कुछ सीखा है। इसके हकदार सबसे ज्यादा विराट कोहली हैं।'' जब कप्तान ने 18 साल के टीम के इंतजार के बाद कहा, 'ई साला कप नामडू' (इस साल कप हमारा है) तो स्टेडिम में मौजूद फैंस खुशी से चीख उठे। रजत आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले आठवें कप्तान हैं।

आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान

शेन वॉर्न (राजस्थान रॉयल्स) – 2008

एडम गिलक्रिस्ट (डेक्कन चार्जर्स) – 2009

एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स) – 2010, 2011, 2018, 2021, 2023

गौतम गंभीर (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 2012, 2014

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस) – 2013, 2015, 2017, 2019, 2020

डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) – 2016

हार्दिक पांड्या (गुजरात टाइटन्स) – 2022

श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 2024

रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) – 2025