Anshul Kamboj convinced Captain MS Dhoni for the review Against Nicholas Pooran During LSG vs CSK IPL 2025 Clash 'धोनी रिव्यू सिस्टम' हुआ हैक तो अंशुल कम्बोज अड़ गए, माही को माननी पड़ी जिद; CSK का करवाया फायदा, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Anshul Kamboj convinced Captain MS Dhoni for the review Against Nicholas Pooran During LSG vs CSK IPL 2025 Clash

'धोनी रिव्यू सिस्टम' हुआ हैक तो अंशुल कम्बोज अड़ गए, माही को माननी पड़ी जिद; CSK का करवाया फायदा

  • अंशुल कम्बोज ने एलएसजी वर्सेस सीएसके मैच में काफी कोशिशों के बाद एमएस धोनी को डीआरएस लेने के लिए राजी किया। सीएसके को कम्बोज की जिद का फायदा मिला।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 08:58 PM
share Share
Follow Us on
'धोनी रिव्यू सिस्टम' हुआ हैक तो अंशुल कम्बोज अड़ गए, माही को माननी पड़ी जिद; CSK का करवाया फायदा

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी मैच के दौरान जब रिव्यू लेते हैं तो आमतौर पर उनका निर्णय सही होता है। एक्सपर्ट और फैंस भी आश्वस्त होते हैं कि धोनी ने डीआरएस लिया है तो मैदानी अंपायर का निर्णय गलत है। यही कारण है कि डीआरएस को कमेंटेटर्स 'धोनी रिव्यू सिस्टम' भी कह देते हैं। हालांकि, 'धोनी रिव्यू सिस्टम' सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स मैच में हैक हो गया। ऐसे में सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने माही से जिद की। कम्बोज की जिद से चेन्नई टीम को फायदा हुआ।

दरअसल, कम्बोज ने निकोलस पूरन के रूप में बड़ी मछली अपने जाल में फंसाई। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पूरन का शिकार किया। पूरन ने मिडिल और लेग में आई फुलर गेंद को डिफेंड करने का प्रयास किया लेकिन गच्चा खा गए। गेंद पैड पर जाकर टकराई। कम्बोज ने एलबीडब्ल्यू आउट की जोरदार अपील की मगर मैदानी अंपायर ने नकार दिया। ऐसे में कम्बोज ने कप्तान धोनी का रुख किया। आमतौर पर सटीक डीआरएस लेने वाले धोनी कुछ देर तक सोच में पड़ गए। हालांकि, कम्बोज द्वारा धोनी को मनाने की कोशिश जारी रही।

ये भी पढ़ें:अश्विन LSG vs CSK मैच में क्यों नहीं खेले? धोनी ने लिया एक और हैरतअंगेज फैसला

कम्बोज का जोश और कॉन्फिडेंस देखने के बाद माही मान गए। उन्हें एंगल की वजह से संदेह था। उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया, जो चेन्नई टीम के पक्ष में रहा। पूरन ने 9 गेंदों में दो चौकों की मदद से 8 रन बनाए। कम्बोज की जिद पर क्रिकेट फैंस के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''एलबीडब्ल्यू के अपील ठुकराने के बावजूद कम्बोज अड़े रहे। उन्होंने अपने कप्तान को पूरे विश्वास के साथ रिव्यू लेने के लिए राजी किया। वह विकेट के हकदार थे।'' अन्य ने कहा, ''क्या गेंद थी, क्या रिव्यू लिया है। शानदार अंशुल कम्बोज।''

ये भी पढ़ें:रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ 50 छक्के जड़कर रचा इतिहास, एमएस धोनी छूट गए पीछे

टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी एलएसजी की शुरुआती अच्छी नहीं रही। खलील अहमद ने पहले ओवर में एडेन मार्कराम (6) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद, जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर पूरन आए और सस्ते में लौट गए। मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। आयुष बडोनी के बल्ले से 17 गेंदों में 22 रन निकले। कप्तान ऋषभ पंत ने 49 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। एलएसजी ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 166/7 का स्कोर बनाया।