ऑरेंज कैप छीनने की दहलीज पर पहुंचे कोहली, यशस्वी का भी हुआ प्रमोशन; हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार
IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक दर्ज की। आरीबी की जीत के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में बदलाव हुआ है।

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 11 रनों से मात दी। एक समय जीत की ओर बढ़ रही आरआर की कहानी आखिरी दो ओवर में पलट गई। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 205/5 का स्कोर बनाने के बाद आरआर को 194/9 पर रोक दिया। आरसीबी के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 70 रन बनाए। कोहली को इस पारी का ऑरेंज कैप की रेस में तगड़ा फायदा मिला है। उन्होंने निकोलस पूरन (377), सूर्यकुमार यादव (373), जोस बटलर (356) को पछाड़ दिया है।
कोहली ने आठवें से सीधे दूसरे स्थान पर छलांग लगाई है। कोहली ऑरेंज कैप छीनने से महज 26 रन दूर हैं, जो फिलहाल गुजरात टाइटंस (जीटी) के ओपनर साई सुदर्शन के सिर सजी है। कोहली 9 मैचों में 65.33 की औसत से 392 रन बना चुके हैं। उन्होंने पांच अर्धशतक ठोके हैं। वहीं, सुदर्शन ने 8 मैचों में 52.12 की औसत से 417 रन जुटाए हैं। जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में यशस्वी जायसवाल संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। उनका चार स्थान का प्रमोशन हुआ। आरआर का हिस्सा यशस्वी ने 9 मुकाबलों में 356 रन बटोरे हैं। उनका औसत 39.55 का है। उन्होंने आरसीबी के सामने 19 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन सिक्स शामिल हैं।
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-
प्लेयर | मैच | रन | औसत |
साई सुदर्शन | 8 | 417 | 52.12 |
विराट कोहली | 9 | 392 | 65.33 |
निकोलस पूरन | 9 | 377 | 47.12 |
सूर्यकुमार यादव | 9 | 373 | 62.17 |
जोस बटलर | 8 | 356 | 71.2 |
यशस्वी जायसवाल | 9 | 356 | 39.55 |
मिशेल मार्श | 7 | 344 | 43.00 |
एडेन मार्करम | 9 | 326 | 36.22 |
केएल राहुल | 7 | 323 | 64.6 |
शुभमन गिल | 8 | 305 | 43.57 |
आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर्पल कैप के नए दावेदार बनकर उभरे हैं। उन्होंने आरसीबी वर्सेस आरआर मैच में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 33 रन दिए। हेजलवुड के खाते में अब 9 मैचों के बाद 16 विकेट हो गए हैं। वह जारी सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। गुजरात के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद जीटी के साई किशोर, चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद, दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या, आरसीबी के क्रुणाल पांड्या, जीटी के मोहम्मद सिराज और लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर हैं। सातों गेंदबाजों ने 12-12 विकेट चटकाए हैं।
आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
प्रसिद्ध कृष्णा | 8 | 16 | 14.12 |
जोश हेजलवुड | 9 | 16 | 17.18 |
साई किशोर | 8 | 12 | 16.33 |
नूर अहमद | 8 | 12 | 17.25 |
कुलदीप यादव | 8 | 12 | 17.33 |
हार्दिक पंड्या | 8 | 12 | 18.91 |
क्रुणाल पांड्या | 9 | 12 | 20.66 |
मोहम्मद सिराज | 9 | 12 | 23.58 |
शार्दुल ठाकुर | 9 | 11 | 28.00 |