IPL 2025 Prize Money How much did RCB and PBKS earn after IPL 2025 final MI GT also earned crores IPL 2025 Prize Money: चैंपियन RCB सहित PBKS की हुई छप्पर फाड़ कमाई; फाइनल से चूकने वाली MI-GT भी करोड़ों कमा गए, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Prize Money How much did RCB and PBKS earn after IPL 2025 final MI GT also earned crores

IPL 2025 Prize Money: चैंपियन RCB सहित PBKS की हुई छप्पर फाड़ कमाई; फाइनल से चूकने वाली MI-GT भी करोड़ों कमा गए

IPL 2025 Prize Money- आरसीबी ने 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। टीम को इनाम के रूप में 20 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं हारने वाली पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ की प्राइज मनी मिली है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 June 2025 06:42 AM
share Share
Follow Us on
IPL 2025 Prize Money: चैंपियन RCB सहित PBKS की हुई छप्पर फाड़ कमाई; फाइनल से चूकने वाली MI-GT भी करोड़ों कमा गए

IPL 2025 Prize Money- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया है। IPL 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले टीम 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंची थी, मगर वह ट्रॉफी अपने हाथों से नहीं उठा पाई थी। अब 18 साल में पहली बार खिताब उठाने वाली आरसीबी पर पैसों की बरसात हुई है। विजेता के रूप में उन्हें 20 करोड़ की प्राइज मनी से नवाजा गया है। वहीं हारने वाली पंजाब किंग्स की भी तगड़ी कमाई हुई है। बता दें, आईपीएल की प्राइज मनी सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम को मिलती है।

ये भी पढ़ें:RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या और सिद्धार्थ का रिऐक्शन- जब टीम बनाई थी...

एक तरफ जहां आरसीबी ने 18 साल में पहली बार खिताब उठाया, वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स का खिताब का सूखा अभी भी जारी है। 2014 के बाद टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी, मगर इस बार भी वह ट्रॉफी के करीब पहुंचकर चूंक गई। हालांकि पंजाब किंग्स को प्राइज मनी के रूप में 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं।

बता दें, बीसीसीआई की यह प्राइज मनी 2022 से जारी है, इसके बाद से बोर्ड ने प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं किया है।

वहीं बात प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दो और टीमों की करें तो लिस्ट में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का नाम शामिल है।

ये भी पढ़ें:RCB के लिए पहला IPL जीतने के बाद विराट कोहली बोले- अनुष्का जिस दौर से गुजरीं…

मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 तक पहुंचने में कामयाब रही थी, वहीं गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर में ही बाहर हो गई थी।

एमआई को इनाम के रूप मे 7 करोड़ तो जीटी को 6.5 करोड़ से नवाजा गया है।

बता दें, IPL 2025 प्राइज मनी की शुरुआत 4.8 करोड़ रुपए से हुई थी। इस रंगारंग लीग ने बीते 18 सालों में खूब तरक्की की है जिस वजह से प्राइज मनी में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

2008 के पहले संस्करण में विजेता टीम को 4.8 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि उपविजेता को 2.4 करोड़ रुपये दिए गए थे।