CKS vs KKR The Traitor is here MS Dhoni Big attack on Dwayne bravo before match in IPL 2025 video कप्तानी संभालते ही धोनी का बड़ा दांव? CSK के लीजेंड को क्यों कहा ‘धोखेबाज’, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025CKS vs KKR The Traitor is here MS Dhoni Big attack on Dwayne bravo before match in IPL 2025 video

कप्तानी संभालते ही धोनी का बड़ा दांव? CSK के लीजेंड को क्यों कहा ‘धोखेबाज’

  • MS Dhoni DJ Bravo: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर वापस लौटे हैं। कप्तानी संभालते ही उन्होंने अपने दांव-पेंच आजमाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक लीजेंड खिलाड़ी को ‘ट्रेटर’ यानी धोखेबाज तक कह दिया है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 11 April 2025 03:01 PM
share Share
Follow Us on
कप्तानी संभालते ही धोनी का बड़ा दांव? CSK के लीजेंड को क्यों कहा ‘धोखेबाज’

MS Dhoni DJ Bravo: महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर वापस लौटे हैं। कप्तानी संभालते ही उन्होंने अपने दांव-पेंच आजमाने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के एक लीजेंड खिलाड़ी को ‘ट्रेटर’ यानी धोखेबाज तक कह दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि चेन्नई के रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ घायल होने के चलते आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। अब उनकी जगह पर धोनी को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। बतौर कप्तान इस आईपीएल में धोनी पहला मैच केकेआर के खिलाफ खलेंगे। सीएसके इस सीजन में अपने पांच में से चार मैच हार चुकी है। अब धोनी की कोशिश होगी कि वह चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के ट्रैक पर वापस लेकर आएं।

क्या बोले सीएसके के कप्तान माही
सीएसके और केकेआर का यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा। इससे पहले धोनी अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने पहुंचे थे। इसी दौरान ड्वेन ब्रावो वहां पर पहुंचते हैं। ब्रावो को देखते ही धोनी कहते हैं, ‘यहां है धोखेबाज’। इसके जवाब में ब्रावो कहते हैं, ‘जिंदगी बहुत अनफेयर है।’ यह कहते हुए ब्रावो जडेजा मिलने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। दोनों गले मिलते हैं। यह वीडियो सीएसके के ऑफिशियल हैंडल पर जारी किया गया है और इसका कैप्शन दिया गया है, ‘एमएस, डीजे। मिस दिस वाइब’

ब्रावो ने उतारी धोनी की नकल
वीडियो में आगे नजर आ रहा है कि जडेजा से मिलने के बाद ब्रावो फिर धोनी के पास पहुंचते हैं। सीएसके के कप्तान से मुलाकात से पहले वह हाथ घुमाते हुए उनकी नकल उतारते हैं। इसके बाद दोनों आपस में बातें करने लगते हैं। गौरतलब है कि ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिताबी अभियानों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2011, 2018 और 2021 में चेन्नई के साथ बतौर खिलाड़ी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जब आखिरी बार आईपीएल जीता था तब ब्रावो इस टीम के बॉलिंग कोच थे। हालांकि आईपीएल 2025 से पहले वह सीएसके कोचिंग स्टाफ को छोड़कर केकेआर के मेंटर बन गए थे।

ये भी पढ़ें:जीत के बाद केएल राहुल ने क्यों किया ऐसा सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:क्या CSK में ऐसा कोई युवा नहीं जो संभाल सके कमान? थाला रिटर्न से उठ रहे कई सवाल
ये भी पढ़ें:घर में जीत की पटरी पर लौटेगी चेन्नई की गाड़ी? केकेआर के खिलाफ कई चुनौतियां

धोनी लंबे समय तक रहे हैं सीएसके के कप्तान
बता दें कि फ्लेमिंग ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मीडिया को बताया कि ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रैक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हमारे पास एक ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी हैं, एम एस धोनी बचे हुए आईपीएल सत्र में टीम के कप्तान होंगे। धोनी ने 2008 से 2023 तक सीएसके की अगुआई की थी और टीम को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे। उन्होंने 2024 सत्र से पहले गायकवाड़ को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। गायकवाड़ को 30 मार्च को जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट गेंद पर चोट लगी थी और तब से उन्होंने दो मैच खेले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।