LSG vs DC Highlights IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लोकेश राहुल ने नाबाद 57 जबकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने 51 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दोनों विकेट एडेन मारक्रम ने लिए।
प्लेयर ऑफ मैच’ मुकेश ने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके जिससे एलएसजी की टीम एडेन मारक्रम की अर्धशतकीय पारी के बावजूद छह विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद राहुल और अभिषेक के प्रयास से 17.5 ओवर में दो विकेट गवां कर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 42 गेंद में नाबाद 57 रन की संयमित पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 130 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंच कर डेविड वार्नर (135 पारी) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
राहुल ने पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंद में 69 रन की साझेदारी करने के बाद अक्षर पटेल के साथ 36 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की। पोरेल ने 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 51 रन बनाये जबकि दिल्ली के कप्तान अक्षर ने 20 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी के दौरान चार छक्के और एक चौका जड़ा। एलएसजी के लिए दोनों विकेट मारक्रम ने लिए।
LSG: 159/6 (20)
DC: 161/2 (17.5)
22 Apr 2025, 11:20:09 PM IST
LSG vs DC Live score: मुकेश कुमार बने मैन ऑफ द मैच
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए। मुकेश की शानदार गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ की तेजी से चलती बैटिंग काफी जल्दी सिमट गई।
22 Apr 2025, 11:00:09 PM IST
LSG vs DC Live score: केएल राहुल का खास अंदाज
LSG vs DC Live score: केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बार फिर से शानदार पारी खेली। उन्होंने छक्का मारकर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाई। केएल राहुल ने इसी पारी के दौरान आईपीएल में सबसे तेज 5 हजार रन भी पूरे किए। राहुल ने 42 गेंद पर नाबाद 57 रन बनाए। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने 20 गेंद पर 34 रन बनाए।
22 Apr 2025, 10:39:44 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली को जीत की राह पर ले चले अक्षर पटेल
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिल्टस के कप्तान अक्षर पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जबर्दस्त जिगरा दिखाया है। दिल्ली की टीम अब जीत की राह पर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
22 Apr 2025, 10:23:06 PM IST
LSG vs DC Live score: अभिषेक पोरेल बने मारक्रम के शिकार
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरी सफलता मिली 12वें ओवर में। एडेन मारक्रम की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अभिषेक पोरेल कैच आउट हो गए। अभिषेक पोरेल ने 36 गेंद पर 51 रनों की पारी खेली।
22 Apr 2025, 10:12:18 PM IST
LSG vs DC Live score: 10 ओवर में इतना है दिल्ली का स्कोर
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 10 ओवर खत्म हो चुके हैं। दिल्ली ने एक विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20 गेंद पर 19 और अभिषेक पोरेल 31 पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से दिल्ली के लिए रन चेज काफी आसान नजर आ रही है।
22 Apr 2025, 10:03:02 PM IST
LSG vs DC Live score: केएल राहुल के खिलाफ नाकाम रिव्यू
LSG vs DC Live score: केएल राहुल के खिलाफ लखनऊ की टीम ने डीआरएस लिया था। लेकिन अंपायर ने रिव्यू के दौरान पाया कि गेंद का इंपैक्ट स्टंप के बाहर है। ऐसे में केएल राहुल पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
22 Apr 2025, 09:52:03 PM IST
LSG vs DC Live score: पहला पॉवर प्ले हुआ खत्म
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी का पहला पॉवर प्ले खत्म हो चुका है। दिल्ली की टीम ने इस दौरान एक विकेट पर 54 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए केएल राहुल और अभिषेक पोरेल मैदान में जमे हुए हैं।
22 Apr 2025, 09:45:25 PM IST
LSG vs DC Live score: अब केएल राहुल मैदान पर
LSG vs DC Live score: करुण नायर के आउट होने के बाद केएल राहुल मैदान पर उतर चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के फैन्स को इंतजार है कि क्या केएल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर अपना बदला पूरा करेंगे।
22 Apr 2025, 09:38:33 PM IST
LSG vs DC Live score: करुण नायर बने मारक्रम के शिकार
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स को एडेन मारक्रम ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे करुण नायर को अपना शिकार बनाया है। करुण ने मारक्रम पर एक गेंद पहले ही छक्का लगाया था। लेकिन अगली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
22 Apr 2025, 09:25:40 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। करुण नायर और अभिषेक पोरेल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। गेंद शार्दूल ठाकुर के हाथ में है। करुण ने दो शानदार चौके लगाए हैं। पहले ओवर में डीसी ने बनाए हैं 15 रन। दिल्ली की अच्छी शुरुआत।
22 Apr 2025, 09:12:19 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स के सामने 160 रन का लक्ष्य
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मैच जीतने के लिए 160 रन बनाने होंगे। एक समय लग रहा था कि लखनऊ आसानी से 200 के पार पहुंच जाएगी। लेकिन लखनऊ की टीम ने मोमेंटम खो दिया और छह विकेट पर मात्र 159 रन ही बना पाई। इसके लिए भी लखनऊ सुपर जायंट्स को आयुष बडोनी का शुक्रगुजार होना चाहिए। बडोनी ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए।
22 Apr 2025, 09:05:53 PM IST
LSG vs DC Live score: अंतिम दो गेंदों के लिए पंत मैदान में
LSG vs DC Live score: आखिरकार ऋषभ पंत मैदान में उतरे हैं। आखिरी ओवर की दो गेंदें खेलने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान आए, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। आखिरी गेंद पर वह मुकेश की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
22 Apr 2025, 09:03:05 PM IST
LSG vs DC Live score: आयुष बडोनी ने की चौकों की बरसात
LSG vs DC Live score: आयुष बडोनी ने लखनऊ की पारी के आखिरी ओवर में चौकों की बरसात कर दी है। उन्होंने मुकेश कुमार की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके लगाए। बडोनी अपना पूरा इंपैक्ट डालते नजर आ रहे हैं।
22 Apr 2025, 09:00:22 PM IST
LSG vs DC Live score: क्रीज पर डेविड मिलर, फिर भी रनों का सूखा
LSG vs DC Live score: क्रीज पर किलर मिलर मौजूद हों और रनों का सूखा हो, ऐसा कम ही दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में ऐसा ही हो रहा है। मिलर ने 15 गेंदों में 14 रन ही बनाए हैं।
22 Apr 2025, 08:55:26 PM IST
LSG vs DC Live score: दो ओवर का खेल और बाकी
LSG vs DC Live score: अब लखनऊ की पारी के दो ही ओवर बचे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यहां से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाती है। क्रीज पर डेविड मिलर और आयुष बडोनी मौजूद हैं, लेकिन दोनों रनों के लिए जूझ रहे हैं।
22 Apr 2025, 08:50:25 PM IST
LSG vs DC Live score: ऋषभ पंत पर उठ रहे सवाल
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सवाल उठ रहे हैं आज के मैच में। पंत ने डेविड मिलर को भेजा। आयुष बडोनी को इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतार दिया, लेकिन खुद नहीं मैदान में उतरे हैं। यह फैसला सवालों के घेरे में आ गया है।
22 Apr 2025, 08:42:14 PM IST
LSG vs DC Live score: बडोनी को मिला जीवनदान
LSG vs DC Live score: इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आयुष बडोनी को जीवनदान। बडोनी ने मुकेश कुमार की गेंद को ऑफ साइड में खेला था। लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स गेंद तक पहुंचने के बाद बावजूद कैच पकड़ नहीं सके।
22 Apr 2025, 08:38:33 PM IST
LSG vs DC Live score: मुकेश ने किया डबल धमाल
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स को मुकेश कुमार ने डबल झटका दिया है। पहले तो मुकेश ने समद को चलता किया। इसके बाद उन्होंने जमे-जमाए मिचेल मार्श को भी आउट कर दिया।
22 Apr 2025, 08:33:21 PM IST
LSG vs DC Live score: अब्दुल समद बने मुकेश का शिकार
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स का अब्दुल समद को ऊपर भेजने का प्रयोग पूरी तरह से नाकाम रहा। मुकेश कुमार ने समद को अपनी ही गेंद पर कैच आउट करके पवेलियन भेज दिया। समद ने 8 गेंद पर मात्र 2 ही रन बनाए।
22 Apr 2025, 08:25:10 PM IST
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने खेला बड़ा दांव
LSG vs DC Live score: निकोलस पूरन के आउट होने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा दांव खेला है। अभी तक चार नंबर पर खेलते आए लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत बैटिंग करने नहीं आए हैं। उनकी जगह इस मैच में अब्दुल समद को भेजा गया है। समद के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं कुलदीप यादव।
22 Apr 2025, 08:22:36 PM IST
LSG vs DC Live score: मिचेल स्टार्क ने किया पूरन का शिकार
LSG vs DC Live score: मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी सफलता दिलाई है। उन्होंने निकोलस पूरन को आउट कर दिया। स्टार्क ने गेंद पर उंगलिया फेरी थीं और पूरन गेंद को स्टंप्स पर खेल बैठे। पूरन ने पांच गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए।
22 Apr 2025, 08:17:36 PM IST
LSG vs DC Live score: दुष्मंता चमीरा ने लखनऊ को दिलाया विकेट
LSG vs DC Live score: खतरनाक अंदाज में खेल रहे एडेन मारक्रम को दुष्मंता चमीरा ने चलता कर दिया है। इस तरह लखनऊ सुपर जायंट्स को पहली सफलता मिली है। मारक्रम 33 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उनका कैच ट्रिस्टन स्टब्स ने पकड़ा।
22 Apr 2025, 08:08:42 PM IST
LSG vs DC Live score: एडेन मारक्रम ने पूरा किया अर्धशतक
LSG vs DC Live score: एडेन मारक्रम ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है। मारक्रम ने नौवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 30 गेंदों पर 50 रन बनाए हैं, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।
22 Apr 2025, 08:02:18 PM IST
LSG vs DC Live score: मिचेल स्टार्क ने छोड़ा मारक्रम का कैच
LSG vs DC Live score: लखनऊ ने गेंदबाजी में एक और बदलाव किया। कप्तान अक्षर पटेल अपने एक अन्य हथियार विपराज निगम को लेकर आक्रमण में आए हैं। विपराज ने एक मौका बनाया। मारक्रम का बड़ा शॉट ऊंचा टंग गया, लेकिन स्टार्क कैच नहीं पकड़ पाए। विपराज ने अपने पहले ही ओवर में 14 रन लुटा दिए।
22 Apr 2025, 08:00:16 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स को विकेट की तलाश
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज लगातार बड़ी हिट लगा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को विकेट की तलाश जारी है। एडेन मारक्रम और मिचेल मार्श लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर क्लास ले रहे हैं।
22 Apr 2025, 07:55:01 PM IST
LSG vs DC Live score: पावर प्ले का ऐसा रहा हाल
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले छह ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बनाए हैं। एडेन मारक्रम 20 गेंद में 30 और मिचेल मार्श 16 बॉल पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। लखनऊ के लिए यह एक अच्छी शुरुआत है।
22 Apr 2025, 07:52:38 PM IST
LSG vs DC Live score: दुष्मंता का छक्के से स्वागत
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक और गेंदबाज को आक्रमण में झोंका है। दुष्मंता चमीरा छठवां ओवर फेंक रहे हैं। हालांकि मिचेल मार्श ने उनका स्वागत छक्के से किया है। इसके बाद चमीरा ने अच्छा कंट्रोल दिखाया है और वापसी की है।
22 Apr 2025, 07:49:45 PM IST
LSG vs DC Live score: अक्षर पटेल ने किया है कंट्रोल
LSG vs DC Live score: जहां तेज गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों से मार खा रहे हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अकेले दम मोर्चा संभाला है। उन्होंने अभी तक कोई विकेट तो नहीं चटकाया है, लेकिन दो ओवरों में मात्र 10 ही रन दिए हैं।
22 Apr 2025, 07:44:05 PM IST
LSG vs DC Live score: मुकेश कुमार को भी नहीं बख्शा
LSG vs DC Live score: एडेन मारक्रम ने मुकेश कुमार को भी नहीं बख्शा। पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद उन्होंने मुकेश की तीसरी गेंद को गेंदबाज के सिर के ऊपर से उठाकर बाउंड्री लाइन के पार भेज दिया।
22 Apr 2025, 07:42:13 PM IST
LSG vs DC Live score: मारक्रम दिखाने लगे पराक्रम, स्टार्क पर लगाया सिक्स
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के एडेन मारक्रम ने दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बॉलर मिचेल स्टार्क की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया। साथी बल्लेबाज मिचेल स्टार्क की तुलना में मारक्रम ज्यादा खतरनाक नजर आ रहे हैं।
22 Apr 2025, 07:33:53 PM IST
LSG vs DC Live score: अक्षर पटेल ने किया पहला ओवर
LSG vs DC Live score: लखनऊ की तरफ से एडेन मारक्रम और मिचेल मार्श की जोड़ी मैदान में उतरी। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल ने पहला ओवर किया।
22 Apr 2025, 07:27:00 PM IST
LSG vs DC Live score: आज क्या करेंगे केएल राहुल?
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल पर सभी की निगाहें रहेंगी। राहुल पिछले सीजन में लखनऊ के कप्तान थे और उन्हें रिटेन नहीं किया गया था। ऐसे में केएल राहुल इस मैच में लखनऊ के खिलाफ बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं।
22 Apr 2025, 07:20:51 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
LSG vs DC Live score: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार
इंपैक्ट सब: जैक फ्रेजर मैक्गर्क, समीर रिजवी, डोनोवेरा फरेरा, माधव तिवारी, त्रिपुर्णा विजय
22 Apr 2025, 07:15:52 PM IST
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन
LSG vs DC Live score: एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दूल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव
इंपैक्ट सब: आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह
22 Apr 2025, 07:07:43 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली की टीम में बदलाव, लखनऊ ने क्या किया
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम में आज मोहित शर्मा नहीं हैं। उनकी जगह दुष्मंता चमीरा को मौका दिया गया है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है। ऋषभ पंत ने बताया कि वह सेम टीम के साथ खेलेंगे जो पिछले मैच में खेली थी।
22 Apr 2025, 07:04:33 PM IST
LSG vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस
LSG vs DC Live score: लखनऊ के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस के बाद अक्षर और ऋषभ पंत में थोड़ी सी मजाक-मस्ती भी हुई।
22 Apr 2025, 06:46:37 PM IST
LSG vs DC Live score: LSG vs DC-टॉस में थोड़ा ही वक्त बाकी
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच के टॉस में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कप्तान ऋषभ पंत और अक्षर पटेल टॉस जीतकर क्या फैसला करते हैं?
22 Apr 2025, 06:34:33 PM IST
LSG vs DC Live score IPL 2025: लखनऊ की संभावित XI
LSG vs DC Live score IPL 2025: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव/मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, आयुष बदोनी
22 Apr 2025, 06:21:31 PM IST
LSG vs DC Live score: लखनऊ की चिंता पंत की फॉर्म
LSG vs DC Live score: एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म उनके लिए बड़ी चिंता की बात है। इस सीजन में 40 बल्लेबाजों कम से कम 100 गेंदों का सामना किया है। लेकिन ऋषभ पंत की स्ट्राइक रेट इनमें सबसे नीचे 98.14 है।
22 Apr 2025, 05:29:47 PM IST
LSG vs DC Live score: किस पिच पर होगा LSG vs DC मैच
LSG vs DC Live score: लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स का मैच इकाना स्टेडियम की लाल मिट्टी वाली पिच पर खेला जाएगा। एलएसजी ने पंजाब किंग्स से ऐसी ही पिच पर मैच खेला है। यह मैच लखनऊ की टीम आठ विकेट से हार गई थी। इस मैच के बाद एलएसजी के मेंटर जहीर खान ने कहा था कि ऐसा लगता है कि पंजाब के क्यूरेटर ने यह पिच तैयार की थी।