Mumbai Indians reached on 3rd spot in ipl point table after 4th consecutive win मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत, IPL पॉइंट्स टेबल में छठे से तीसरे नंबर पर पहुंची; देखें लिस्ट, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Mumbai Indians reached on 3rd spot in ipl point table after 4th consecutive win

मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत, IPL पॉइंट्स टेबल में छठे से तीसरे नंबर पर पहुंची; देखें लिस्ट

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उनके ही मैदान में हरा दिया। इस जीत से उसे 2 अंक मिले और अब वह आईपीएल पॉइंट टेबल में छठे से सीधे तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस टॉप पर बनी हुई है और दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 12:01 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत, IPL पॉइंट्स टेबल में छठे से तीसरे नंबर पर पहुंची; देखें लिस्ट

मुंबई इंडियंस ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से शिकस्त दी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने जीत के लिए 144 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 26 गेंद बाकी रहते ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 46 गेंदों पर 70 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 40 रन की नाबाद पारी खेली। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह लगातार चौथी जीत है और अब वह आईपीएल पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 12 अंक के साथ टेबल में टॉप पर है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है और उसके भी 8 मैच में 12 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट में वह गुजरात से पीछे है। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस, चौथे पर आरसीबी, पांचवें पर पंजाब किंग्स और छठे पर लखनऊ सुपर जॉइंट्स हैं। इन सबके 10-10 अंक हैं लिहाजा नेट रन रेट के आधार पर ये एक दूसरे से आगे-पीछे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंक के साथ सातवें और राजस्थान रॉयल्स 4 अंकों के साथ आठवें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के भी 4-4 अंक हैं और वे क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

आईपीएल पॉइंट टेबल

टीममैचअंकनेट रन रेट
1- गुजरात टाइटंस8121.104
2- दिल्ली कैपिटल्स8120.657
3- मुंबई इंडियंस9100.673
4- आरसीबी8100.472
5- पंजाब किंग्स8100.177
6- लखनऊ सुपर जॉयंट्स910-0.054
7- कोलकाता नाइट राइडर्स860.212
8- राजस्थान रॉयल्स84-0.633
9- सनराइजर्स हैदराबाद84-1.361
10- चेन्नई सुपर किंग्स84-1.392

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।