Agriculture Minister Honors 300 Meritorious Students at Rajiv Gandhi Talent Award Ceremony मांडर में कृषि मंत्री ने 300 प्रतिभाओं को किया सम्मानित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAgriculture Minister Honors 300 Meritorious Students at Rajiv Gandhi Talent Award Ceremony

मांडर में कृषि मंत्री ने 300 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मांडर कॉलेज परिसर में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिद जरूरी है। मांडर...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 13 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
मांडर में कृषि मंत्री ने 300 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मांडर, प्रतिनिधि। मांडर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनेवाले 300 मेधावी छात्रों को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सम्मानित किया। भारत रत्न स्व. राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह में मंत्री ने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हो लक्ष्य को पाने की जिद से सफलता हासिल की जा सकती है। इसका ताजा उदाहरण दिहाड़ी मजदूर की बेटी से लेकर खोमचा वाले परिवार के बेटा-बेटी हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मांडर कॉलेज को विश्वविद्यालय के तौर पर तैयार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ रुपये से भवन का निर्माण किया गया है।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय के लिए जरूरी मापदंड को पूरा करने का काम किया जा रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह में पूर्व विधायक बंधु तिर्की, मांडर कॉलेज प्राचार्य एएन शाहदेव, बीडीओ चंचला कुमारी, प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उपप्रमुख अमानत अंसारी, होसे उरांव, जुवेल और बंधु टोप्पो सहित कई स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।