MS Dhoni Rohit Sharma And Virat Kohli Set To Attend Rishabh Pant Sister Sakshi Pant Wedding In Mussoorie ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी समेत ये क्रिकेटर करेंगे शिरकत! जानिए कब और कहां होगा फंक्शन?, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़MS Dhoni Rohit Sharma And Virat Kohli Set To Attend Rishabh Pant Sister Sakshi Pant Wedding In Mussoorie

ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी समेत ये क्रिकेटर करेंगे शिरकत! जानिए कब और कहां होगा फंक्शन?

  • ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। साक्षी की शादी में एमएस धोनी समेत कई बड़े क्रिकेटर के शामिल होने की संभावना है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 March 2025 09:34 PM
share Share
Follow Us on
ऋषभ पंत की बहन की शादी में धोनी समेत ये क्रिकेटर करेंगे शिरकत! जानिए कब और कहां होगा फंक्शन?

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। साक्षी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी बुधवार (12 मार्च) को उत्तराखंड के मसूरी में होगी। वहीं, शादी का फंक्शन मंगलवार से शुरू हो गया है। ऋषभ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद मसूरी पहुंच गए हैं। भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। हालांकि, पंत को टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं नहीं मिला। ऋषभ की बहन की शादी में कई बड़े क्रिकेटर्स के शिरकत करने की संभावना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी शादी में शरीक में होंगे। उनके अलावा मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शादी अटेंड कर सकते हैं। ऋषभ के साथ दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) में खेल चुके पृथ्वी शॉ के भी शादी में शिरकत करने की उम्मीद है। बता दें कि धोनी और उनकी वाइफ का देहरादून पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। धोनी, साक्षी पंत के सगाई समारोह में भी नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:छक्का मारते समय ऋषभ पंत से क्यों छूट जाता है बल्ला? खुद किया दिलचस्प खुलासा

साक्षी की शादी बिजनेसमैन अंकित चौधरी से हो रही है। दोनों ने करीब नौ साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की पिछले साल सगाई हुई थी। साक्षी ने यूके से पढ़ाई की है। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय खिलाड़ी अब आईपीएल 2025 में धमाल मचाएंगे, जिसका आगाज 22 मार्च से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल से पहले एक हफ्ते का आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें:पंत के मजाक का पंजाब किंग्स ने बुरा नहीं माना, LSG के नए कप्तान को यूं दी बधाई

ऋषभ पंत आगामी सीजन में लखनऊ सुपर किंग्स (सीएसके) का नेतृत्व करेंगे। सीएसके को 18वें सीजन में अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेलना है, जिसके लिए ऋषभ लंबे समय तक खेले। ऋषभ को एलएसजी ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।