spinner Rashid Khan concede the most number of sixes in IPL 2025 surpaases Mohammed Siraj आईपीएल का ये सीजन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, छक्के खाने के मामले में सिराज से आगे निकले, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़spinner Rashid Khan concede the most number of sixes in IPL 2025 surpaases Mohammed Siraj

आईपीएल का ये सीजन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, छक्के खाने के मामले में सिराज से आगे निकले

राशिद खान आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 33 छक्के खाए हैं। सिराज 31 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
आईपीएल का ये सीजन नहीं भूल पाएंगे राशिद खान, छक्के खाने के मामले में सिराज से आगे निकले

गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। हर मैच में उनकी बल्लेबाजों ने जमकर पिटाई की। पिछले सीजन भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस बार भी वह बल्लेबाजों को छकाने में असफल रहे। कई मैचों में वह अपना स्पैल भी पूरा नहीं कर सके। राशिद खान आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्का खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ा है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बार फिर राशिद खान महंगे रहे। वह बड़े मुकाबले में विकेट भी नहीं ले सके। राशिद ने 4 ओवर में 31 रन लुटाए। उनके ओवर में दो छक्के भी लगे। इसके साथ ही आईपीएल 2025 में उनके खिलाफ 33 छक्के लगने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी बन गया। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मोहम्मद सिराज को पीछे छोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 31 छक्के खाए थे।

ये भी पढ़ें:दोहरा शतक लगा करुण नायर ने कंफर्म की अपनी सीट, इंग्लैंड के गेंदबाजों को थकाया

इन दोनों के अलावा इस लिस्ट में वानिंदु हसरंगा का नाम भी है, जिन्होंने आईपीएल 2022 में 30 छक्के खाए थे। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी इस सूची में मौजूद हैं। आईपीएल 2024 में युजवेंद्र चहल को 30 छक्के पड़े थे। ड्वेन ब्रावो को आईपीएल 2018 में 29 छक्के लगे थे।

आईपीएल 2025 में राशिद खान ने 15 मैचों में 514 रन लुटाए हैं। उन्होंने इस सीजन सिर्फ 9 विकेट झटके। राशिद का इकॉनमी रेट 9.34 का रहा। वह बल्ले से भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 40 रन का योगदान दे सके।

आईपीएल सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

33 - राशिद खान (2025)

31 - मोहम्मद सिराज (2022)

30 - वानिंदु हसरंगा (2022)

30 - युजवेंद्र चहल (2024)

29 - ड्वेन ब्रावो (2018)

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |