कॉल गर्ल्स के साथ पार्टी कर रहे थे शेन वॉर्न, पड़ोसियों ने पुलिस से कर दी शिकायत
क्रिकेट की दुनिया के महानतम लेग स्पिनर शेन वॉर्न का विवादों से पुराना नाता रहा है। शेन वॉर्न हमेशा से ही ऑन फील्ड से ज्यादा अपने ऑफ फील्ड विवादों के लिए चर्चा के केंद्र में रहे हैं। शेन वॉर्न को एक...

क्रिकेट की दुनिया के महानतम लेग स्पिनर शेन वॉर्न का विवादों से पुराना नाता रहा है। शेन वॉर्न हमेशा से ही ऑन फील्ड से ज्यादा अपने ऑफ फील्ड विवादों के लिए चर्चा के केंद्र में रहे हैं। शेन वॉर्न को एक रंगीन मिजाज क्रिकेटर के रूप में जाना जाता है। वह महिलाओं को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं और अब एक और ताजा मामला सामने आया है। शेन वॉर्न इन दिनों इंग्लैंड में एशेज सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे हैं। लंदन में उनका एक आलीशान घर भी है। लीड्स में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद मिले ब्रेक के दौरान वह इसी घर में वक्त बिता रहे हैं और दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं। ऐसी ही एक पार्टी उनके लिए परेशानी का सबब बन गई है।
इंग्लैंड के अखबारों में शेन वॉर्न की अय्याशी बनी हेडलाइन
इंग्लैंड के जाने माने अखबार में शुक्रवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई। जिसमें बताया गया कि नॉर्थ वेस्ट लंदन में लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान से पांच मिनट की दूरी पर स्थित अपने घर में देर रात पार्टी और शोर शराबे की शिकायत वॉर्न के पड़ोसियों ने पुलिस से की है। अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शेन वॉर्न के साथ उनके घर में तीन लड़कियां मौजूद थीं, जिसमें से एक उनकी गर्लफ्रेंड थी और दो अन्य कॉल गर्ल्स थीं। वॉन के घर की खिड़कियां खुली हुई थीं और अंदर की आवाज बाहर तक आ रही थी। ऐसे में परिवार के साथ रहने वाले पड़ोसियों के लिए अजीब स्थिति बन गई। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को सूचना देने के दो घंटे बाद शेन वॉर्न की प्रेमिका के साथ पार्टी के लिए आईं दोनों लड़कियां चली गईं।
सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।