Delhi woman stabs Flipkart delivery man over 20 times because mobile phone reached her late फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय पर महिला ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, वजह जान चौंक जाएंगे, Crime Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्राइम न्यूज़Delhi woman stabs Flipkart delivery man over 20 times because mobile phone reached her late

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय पर महिला ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, वजह जान चौंक जाएंगे

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय पर दिल्ली की एक महिला ने 20 बार चाकू से वार कर दिया। 30 वर्षीय इस महिला का नाम कमल दीप बताया जा रहा है। बताया गया है कि निहाल विहार की रहने वाली कमल दीप ने फ्लिपकार्ट से एक...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Thu, 29 March 2018 12:52 PM
share Share
Follow Us on
 फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय पर महिला ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, वजह जान चौंक जाएंगे

फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय पर दिल्ली की एक महिला ने 20 बार चाकू से वार कर दिया। 30 वर्षीय इस महिला का नाम कमल दीप बताया जा रहा है। बताया गया है कि निहाल विहार की रहने वाली कमल दीप ने फ्लिपकार्ट से एक मोबाइल ऑर्डर किया था जो कि उन्हें थोड़ी देरी से मिला जिस वजह से कमल दीप ने 28 साल के केशव पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। केशव को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह जिंदगी और मौत से बीच लड़ाई सड़ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार कमल दीप और उनके भाई जितेन्द्र सिंह को पुलिस ने केशव को मारने के इरादे से किए वार और चोरी की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अफसर का कहना है कि केशव अंबिका एनक्लेव निहाल विहार का रहने वाला है। केशव के बयान और सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी महिला डिलीवरी बॉय को 21 मार्च से लेट डिलीवरी के लिए कॉल कर रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने डिलीवरी बॉय से 40 हजार रुपए लूटे और चाकू से वार करने के बाद उसे जूते के फीते से गला घोटने की कोशिश भी की। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।