पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:41 बजे बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस टीम जब घटना स्थल पर पहुंची तब तक परिजन बच्ची को अस्पताल ले जा चुके थे। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला नस्बू अपने परिवार के साथ बटाला हाऊस स्थित एक इमारत के चौथे तल पर रहती थी। परिवार में पति अंसार खान के अलावा, सौतन अफसरी और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। अंसार खान दुबई में रहता है और नौकरी करता है।
पुलिस ने बताया कि 14 जनवरी को उन्हें एक अस्पताल से एक मानसिक रूप से दिव्यांग और शारीरिक रूप से लकवाग्रस्त बच्ची के गर्भवती होने की सूचना मिली थी। पीड़िता अपने पिता और दादी के साथ रहती थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी।
दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक शख्स द्वारा अपनी पूर्व प्रेमिका को फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर ब्लैकमेल और यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 3 साल से वारदात को अंजाम दे रहा था।
जानकारी के अनुसार,पहले तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस को जनकपुरी थाने में सुबह करीब 3:30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक के बेटे संदीप का झगड़ा इलाके के गोलू से चल रहा था। अशोक और रचना अपनी बेटी नेहा के साथ बुधवार शाम को घर पर थे। रचना दरवाजे पर दीया जला कर घर के अंदर जा रही थी। तभी गोलू अपने दोस्त के साथ घर में घुस गया।
पुरानी दिल्ली के लोथियन कब्रिस्तान में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर इस मामले का पता चला। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त (DCP) ने बताया कि सही मौके पर ये लोग पीड़ित के कार्ड को उसी जैसे दिखने वाले कार्ड से बदल देते थे और पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास होने से पहले ही घटनास्थल से चले जाते थे।
दिल्ली पुलिस की ओर से पहली गिरफ्तारी 8 जनवरी को हुई। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद,उत्तर प्रदेश के नसीम (25) और पंजाब के संदीप (40) को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से कुल 1,438 ग्राम चरस जब्त की गई थी। आगे की जांच से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से इंदर सिंह उर्फ इंद्रू की गिरफ्तारी हुई।
दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक 50 वर्षीय अधेड़ शख्स की उसके ही घर में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की भाभी और भतीजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच कर रही है।