Amid Raid 2 Excitement Did Director Raj Kumar Gupta Hints Raid 3 With Ajay Devgn रेड 2 के बाद बनेगी अजय देवगन की रेड 3? डायरेक्टर बोले- कुछ स्क्रिप्ट्स हाथ में हैं, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmid Raid 2 Excitement Did Director Raj Kumar Gupta Hints Raid 3 With Ajay Devgn

रेड 2 के बाद बनेगी अजय देवगन की रेड 3? डायरेक्टर बोले- कुछ स्क्रिप्ट्स हाथ में हैं

  • अजय देवगन की रेड 2 को लेकर फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं। फैंस के इस उत्साह के बीच फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता ने रेड 3 को लेकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 18 April 2025 09:30 AM
share Share
Follow Us on
रेड 2 के बाद बनेगी अजय देवगन की रेड 3? डायरेक्टर बोले- कुछ स्क्रिप्ट्स हाथ में हैं

"अजय देवगन आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक की भूमिका में वापस आने को पूरी तरह तैयार हैं। रेड 2 के ट्रेलर ने फैंस को फिल्म को लेकर काफी उत्साहित कर दिया है। रेड 2 के उत्साह के बीच फैंस रेड 3 के बारे में भी बात कर रहे हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रेड 3 से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उनसे जब रेड 3 को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि उनके हाथ में कुछ स्क्रिप्ट्स हैं, लेकिन पहले रेड 2 रिलीज होने दीजिए। 

रेड 3 के सवाल पर क्या बोले रेड 2 के डायरेक्टर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, राज कुमार ने रेड 3 से जुड़े सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "पहले रेड 2 रिलीज हो जाने दीजिए।" उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर के लिए जरूरी होता है कि वो अपनी फिल्म को टाइम से रिलीज करे और फिर दर्शकों के रिएक्शन का इंतजार करें। 

रेड 2 की मेकिंग पर की बात

रेड 2 की मेकिंग के बारे में बात करते हुए राज कुमार गुप्ता ने बताया कि फिल्म में ढाई साल की कड़ी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा, "हमने इस फिल्म को डेढ़ साल में लिखा, हालांकि फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस बार हमने बहुत से फिक्शनल एलिमेंट लाने की कोशिश की है।" 

रेड 2 की रिलीज का है इंतजार

वहीं, रेड 3 के बारे में बात करते हुए कहा उन्होंने कहा कि उनके हाथ में कुछ स्क्रिप्ट्स हैं। हालांकि, वो रेड 3 पर निर्णय रेड 2 के रिलीज होने के बाद ही लेंगे। उन्होंने कहा, “आप किसी चीज पर फिल्म बनाना चाहते होंगे, लेकिन आप आखिर में कुछ और ही करते हैं।" उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का अलाइन होना जरूरी होता है। 

रेड 2 की बात करें तो इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला (रेड), रजत कपूर और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे।   

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।