Anurag Kashyap Imtiaz Ali Daughters Were In Pahalgam 2 Days Before Terror Attack पहलगाम में आतंकी हमले से 2 दिन पहले पति के साथ वहीं थीं अनुराग कश्यप की बेटी, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAnurag Kashyap Imtiaz Ali Daughters Were In Pahalgam 2 Days Before Terror Attack

पहलगाम में आतंकी हमले से 2 दिन पहले पति के साथ वहीं थीं अनुराग कश्यप की बेटी

अनुराग कश्यप की बेटी ने हाल ही में बताया कि पहलगाम में जहां पर आतंकी हमला हुआ था, वहीं वह 2 दिन पहले अपने पति और इम्तियाज अली की बेटी के साथ थीं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 April 2025 09:20 AM
share Share
Follow Us on
पहलगाम में आतंकी हमले से 2 दिन पहले पति के साथ वहीं थीं अनुराग कश्यप की बेटी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गुस्से में है। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अब एक ऐसी बात बताई है जिससे सभी हैरान हो गए हैं। आलिया ने बताया कि वह और इम्तियाज अली की बेटी इदा 2 दिन पहले उसी जगह पर गए थे। दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया कि 2 दिन पहले दोनों अपने-अपने पार्टनर्स के साथ वहां वेकेशन पर गए थे।

क्या बताया आलिया ने

आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, यह काफी क्रेजी है। हम 2 दिन पहले वहीं पर थे। सभी पीड़ित और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यह काफी दिल तोड़ने वाला है।

कश्मीर को पृथ्वी पर स्वर्ग बताया

बता दें कि उन्होंने इस ट्रिप का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पहले आलिया ने कश्मीर को पृथ्वी पर स्वर्ग बताया था।

मंगलवार को जब सभी टूरिस्ट पहलगाम में एंजॉय कर रहे थे तब आतंकी वहां आए और गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें कई लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल भी हुए हैं। कई सेलेब्स इस हमले की निंदा कर रहे हैं।

अनुराग कश्यप की कॉन्ट्रोवर्सी

अनुराग कश्यप की बात करें तो वह भी हाल ही में काफी विवाद में रहे हैं। अनुराग ने कुछ दिनों पहले ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था जिसके बाद उनके खिलाफ कई शिकायत दर्ज हुई थी। अनुराग ने फिर सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।