तो कभी खत्म नहीं होगा प्रिंस नरूला और एल्विश यादव का झगड़ा? सुनिए रोडीज फेम एक्टर का जवाब
Prince Narula and Elvish Yadav: प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के फैंस आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ जाते हैं, लेकिन क्या दोनों स्टार्स और उनके फैंस के बीच यह झगड़ा हमेशा चलता रहेगा?

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला की दुश्मनी काफी वक्त से चर्चा का विषय रही है। दोनों ही सेलेब्रिटीज के फैंस अपने चहेते स्टार के साथ खड़े रहते हैं, लेकिन क्या दोनों की यह राइवलरी कभी खत्म होगी या नहीं? एल्विश यादव ने हाल ही में इस सवाल का जवाब दिया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव और बिग बॉस सीजन 9 के विजेता रहे प्रिंस नरूला के बीच का झगड़ा खत्म होने की कितनी संभावना है इस सवाल का जवाब आपको एल्विश की इस बात से मिल जाएगा।
क्या कभी सुलझेगा प्रिंस-एल्विश का झगड़ा?
एल्विश यादव ने हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में कहा, "मन में लेकर मैं कुछ नहीं चलता। लेकिन बात सुलझाने का क्या होता है कि एक बार मौका होता है बात सुलझाने का, सुलझ गई तो ठीक है, नहीं सुलझी तो उसको भी मेरी जरूरत नहीं पड़ती, नहीं उसको पड़ गई गाने में, मुझे जरूरत नहीं है उसकी। अलग-अलग हैं हम। वो अपने में खुश, मैं अपने में खुश। तो ऐसी जरूरत नहीं है कि हमें कुछ सॉल्व करना पड़े, दो इंसान अलग अलग हैं।" यानि एल्विश का मानना है कि अगर प्रिंस हाथ बढ़ाएं तो ही बात बन सकती है।
कैसे शुरू हुआ प्रिंस और एल्विश का झगड़ा?
हालांकि जहां तक दुश्मनी की बात है तो एल्विश कभी भी उनके और प्रिंस के बीच हुई चीजों को दिल में लेकर नहीं चलते हैं। बता दें कि एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच मनमुटाव शुरू हुआ एमटीवी के शो रोडीज XX के दौरान। क्योंकि दोनों ही सेलेब्रिटीज गैंग लीडर की भूमिका में होते थे, तो इस दौरान दोनों का एक दूसरे पर तंज कसना और एक दूसरे के खिलाफ रणनीति बनाना धीरे-धीरे उनके बीच कड़वाहट पैदा करता चला गया। कई बार दोनों ने एक दूसरे के बारे में ऐसी बातें बोल दीं जो लोगों को रास नहीं आईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।