Special Nature Walk Organized for 102nd Birth Anniversary of Chandralal Sah in Nainital नेचर वॉक, मोबाइल फोटोग्राफी एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आज से, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsSpecial Nature Walk Organized for 102nd Birth Anniversary of Chandralal Sah in Nainital

नेचर वॉक, मोबाइल फोटोग्राफी एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आज से

नेचर वॉक, मोबाइल फोटोग्राफी एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आज से नेचर वॉक, मोबाइल फोटोग्राफी एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आज से नेचर वॉक, मोबाइल फोटोग

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालMon, 2 June 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
नेचर वॉक, मोबाइल फोटोग्राफी एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता आज से

नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल में स्वर्गीय चंद्र लाल साह की 102वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष नेचर वॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग दो सौ से अधिक छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। नेचर वॉक के साथ-साथ मोबाइल फोटोग्राफी एवं यात्रा वृतांत प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सभी छात्र भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए प्रकृति से जुड़ने और अपनी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने का एक नया अवसर प्रदान करेगी। नेचर वॉक का निर्देशन डॉ. एसएस बिष्ट करेंगे। उनके सहयोगी के रूप में शैलेंद्र चौधरी, रितेश साह, ललित सिंह जीना, मनीष साह, गणेश लोहनी शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध वनस्पति वैज्ञानिक एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. जीएस रावत तथा पद्मश्री अनूप साह भी हिस्सा लेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।