Engineer Arrested for Rape and Blackmail in Greater Noida प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsEngineer Arrested for Rape and Blackmail in Greater Noida

प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में एक युवती ने अपने प्रेमी इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी से एक लाख नब्बे हजार रुपये ट्रांसफर करवाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 2 June 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
प्रेमिका से दुष्कर्म के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कंपनीकर्मी युवती ने अपने प्रेमी इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर एक लाख नब्बे हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि कंपनी में साथ काम करने वाले इंजीनियर प्रियांक मिश्रा से उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों लिव इन में रहने लगे।

आरोपी इंजीनियर ने उसको शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी इंजीनियर प्रियांक मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।