दूल्हे ने दी गाली तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार
Gangapar News - दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद ग्रामीणों ने कराया समझौता वर और कन्या पक्ष

कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात आई बारात में स्वागत सत्कार और जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गाली दे दिया जिससे गुस्साई दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई। ग्रामीणों के मुताबिक दूल्हे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक किसान ने अपनी बेटी का विवाह कोरांव क्षेत्र के एक युवक से तय किया था। रविवार रात बैंड बाजे के साथ बारात उनके दरवाजे पर पहुंची थी। लड़की पक्ष के द्वारा बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया और इसके बाद द्वारचार की रस्म होने के बाद जयमाल की तैयारी शुरू हुई।
जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गाली दे दिया, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसको लेकर दुल्हन नाखुश थी। दोनों पक्षों के मध्य देर रात तक चली वार्ता के बाद सुबह किसी तरह समझौता हो गया। लड़की पक्ष ने वर पक्ष के गहने कपड़े व अन्य सामान वापस कर दिए और वर पक्ष ने बाइक नकदी व अन्य सामान वापस कर दिया। इसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात लौट गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।