श्रीदेवी की ये फिल्म देखे बिना खाना नहीं खाते थे अर्जुन कपूर, मूवी के इस सीन को देखने की नहीं हुई हिम्मत
- अर्जुन कपूर ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया देखे बिना खाना नहीं खाते थे। उन्हें अनिल कपूर ही असली मिस्टर इंडिया लगते थे। ये फिल्म एक्टर के बचपन के बेहद करीब है।

अर्जुन कपूर और उनकी सौतेली मां श्रीदेवी के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रहे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब एक्टर उस समय की महिला सुपरस्टार की फिल्म देखे बिना खाना नहीं खाते थे। अर्जुन ने खुद इस बारे में अपने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया है। एक्टर के लिए श्रीदेवी और अनिल कपूर स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया उनके दिल का एक टुकड़ा है। उनका बचपन है जो उसी फिल्म को बार-बार देखने के बाद बीता है। ये वो समय था जब श्रीदेवी उनकी सौतेली मां नहीं बल्कि एक सुपरस्टार थीं। अर्जुन ने उस समय के VFX, एडिट्स की भी तारीफ की।
चलचित्र टॉक्स से बातचीत में अर्जुन ने फिल्म के VFX, एडिट्स के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या किया और कैसे किया। फिर भी, यह बहुत साफ दिखता है। मुझे लगता है, तब सबसे अच्छी फिल्म बनाने के लिए धैर्य था। इसने उन्हें कुछ आरएंडडी और टेस्ट और गलती करने का समय दिया। यह उस समय की बहुत महंगी फिल्म थी। मेरे पिता ने मुझे बताया कि उन्होंने मोगैम्बो का अड्डा दिखाने के लिए आरके स्टूडियो की 3 मंजिलें बुक की थीं।”
अर्जुन ने आगे कहा, "मैंने मिस्टर इंडिया वीएचएस पर देख, देखकर वीएचएस प्लेयर खराब कर दिया। मैं उस फिल्म को देखे बिना खाना नहीं खाता था। मैं ऐसा महसूस करता था कि अनिल चाचू ही मिस्टर इंडिया हैं और वो गम हो जाते हैं।" एक्टर ने अपने इसी इंटरव्यू में बताया कि फिल्म मिस्टर इंडिया में जब छोटी बच्ची टीना की डेथ होती है वो सीन आज तक पूरा नहीं देख पाए। वो हमेशा उस सीन को फॉरवर्ड करके फिल्म देखा करते थे।उन्होंने कहा, "मैं वो सीन नहीं देख पाता। मैं हमेशा उसे फास्ट-फॉरवर्ड कर देता हूं। मैं आज भी नहीं देख पाता। मुझे वह फिल्म दिल से याद है।”
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।