Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14 Rajkummar Rao Movie Thursday Earning Housefull 5 Akshay Kumar Bhool Chuk Maaf Day 14: करोड़ों में नोट छाप रही है 'भूल चूक माफ', जानें अब तक कितना कर लिया कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 14 Rajkummar Rao Movie Thursday Earning Housefull 5 Akshay Kumar

Bhool Chuk Maaf Day 14: करोड़ों में नोट छाप रही है 'भूल चूक माफ', जानें अब तक कितना कर लिया कलेक्शन

राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की 'हाउसफुल 5' से सामना होगा। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि क्या 'हाउसफुल 5' का 'भूल चूक माफ' की कमाई पर असर डालेगा।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
Bhool Chuk Maaf Day 14: करोड़ों में नोट छाप रही है 'भूल चूक माफ', जानें अब तक कितना कर लिया कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। राजकुमार के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। ये फिल्म टाइम लूप की कहानी पर बेस्ड है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। 'भूल चूक माफ' ने 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। मूवी को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 14 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन कर लिया है।

'हाउसफुल 5' से होगा सामना

राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का अब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की 'हाउसफुल 5' से सामना होगा। ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि क्या 'हाउसफुल 5' का 'भूल चूक माफ' की कमाई पर असर डालेगा। 'भूल चूक माफ' ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपए से खाता खोला। वहीं, इसने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ी और शनिवार को 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसके गुरुवार के कलेक्शन आ चुके है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'भूल चूक माफ' ने 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 66.75 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ये और भी शानदार कलेक्शन करेग।

डे वाइज देखें 'भूल चूक माफ' का कलेक्शन

डे 1- 7 करोड़

डे 2- 9.5 करोड़

डे 3- 11.5 करोड़

डे 4- 4.5 करोड़

डे 5- 4.75 करोड़

डे 6- 3.5 करोड़

डे 7- 3.35 करोड़

डे 8- 3.25 करोड़

डे 9- 5.25 करोड़

डे 10- 6.35 करोड़

डे 11- 2.2 करोड़

डे 12- 2.2 करोड़

डे 13- 1.75 करोड़

डे 14- 1.65 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 66.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।