अनुराग के कमेंट पर फूटा तजिंदर का गुस्सा, डायरेक्टर को बताया- मानसिक रूप से अस्थिर
- बॉलीवुड डायरेक्टर अपने विवादित कमेंट के बाद चर्चा में आ गए हैं। अब उनके कमेंट को लेकर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट तेजिंदर बग्गा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुंबई पुलिस से डॉयरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही है।

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अपने एक कमेंट कि वजह से विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने एक कमेंट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम? अनुराग के इस कमेंट के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब इस विवाद को लेकर बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट तेजिंदर बग्गा ने ट्वीट किया है। उन्होंने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने अनुराग कश्यप को मानसिक रूप से अस्थिर बताया है।
अनुराग कश्यप ने क्या किया कमेंट?
दरअसल, अनुराग कश्यप फुले पर सेंसर बोर्ड की कांट-छांट पर नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट में उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर कुछ बातें लिखी थीं जो लोगों को पसंद नहीं आईं। उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं, जितना तुम्हारी उनसे सुलगेगी, उतना तुम्हारी सुलगाएंगे। इसी यूजर के कमेंट पर जवाब देते हुए अनुराग ने लिखा था मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा, कोई प्रॉब्लम?
तजिंदर बग्गा ने ट्वीट में क्या लिखा
अब तेजिंदर बग्गा ने अनुराग के कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- "मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करता हूं कि अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर हो, उन्हें अरेस्ट किया जाए। मानसिक रूप से अस्थिर ऐसे लोग समाज के लिए खतरनाक हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।"
तजिंदर के एक्स पोस्ट पर क्या बोले यूजर्स
तेजिंदर बग्गा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी कमेंट आए हैं। कमेंट सेक्शन में जहां कुछ लोग अनुराग कश्यप को निशाना बना रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने तजिंदर बग्गा पर निशाना साधा। एक यूजर ने लिखा- ब्राह्मण कोई जाति नहीं अपितु ज्ञान का सूचक होता है…इस अज्ञानी व्यक्ति से और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- अनुराग कश्यप बीमार है और समाज के लिए धब्बा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।