Chhaava Box Office Day 36: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'छावा' की कमाई, 36 दिन भी छापे इतने करोड़
- विकी कौशल स्टारर 'छावा' की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी है। मूवी में विकी ने संभाजी का रोल प्ले किया है। आज फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन होगए हैं। इसी बीच अब फिल्म के शुक्रवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके है।

निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'छावा' ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म में विकी कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग से न सिर्फ हिंदी सिनेमा के दर्शकों बल्कि साउथ सिनेमा के प्रेमियो का भी दिल जीता है। मूवी ने कमाई के मामले में न सिर्फ इतिहास रच दिया, बल्कि कई बड़ी फिल्मों को भी धूल चटा दी है। ऐसे में अब ये फिल्म बॉलीवुड की टॉप तीन की लिस्ट में शामिल हो गई है। आज फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन होगए हैं। इसी बीच अब फिल्म के शुक्रवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके है।
अभी भी करोड़ों में कमा रही है 'छावा'
विकी कौशल स्टारर 'छावा' की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी है। मूवी में विकी ने संभाजी का रोल प्ले किया है। फिल्म में विकी कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा मुगल सम्राट औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी है। ऐसे में अब 'छावा' के शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'छावा' ने 36वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 574.95 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें 'छावा' का कलेक्शन
डे 1- 31 करोड़
डे 2- 37 करोड़
डे 3- 48.5 करोड़
डे 4- 24 करोड़
डे 5- 25.25 करोड़
डे 6- 32 करोड़
डे 7- 21.5 करोड़
डे 8- 23.5 करोड़
डे 9- 44 करोड़
डे 10- 40 करोड़
डे 11- 18 करोड़
डे 12- 18.5 करोड़
डे 13- 23 करोड़
डे 14- 13.25 करोड़
डे 15- 13.00 करोड़
डे 16- 22.00 करोड़
डे 17- 24.25 करोड़
डे 18- 7.75 करोड़
डे 19- 5.4 करोड़
डे 20- 6.15 करोड़
डे 21- 5.5 करोड़
डे 22- 8.75 करोड़
डे 23- 16.75 करोड़
डे 24- 10.75 करोड़
डे 25- 6 करोड़
डे 26- 5.25 करोड़
डे 27- 5.05 करोड़
डे 28- 4.5 करोड़
डे 29- 7.25 करोड़
डे 30- 7.9 करोड़
डे 31- 8 करोड़
डे 32- 2.65 करोड़
डे 33- 2.65 करोड़
डे 34- 2.65 करोड़
डे 35- 2.25 करोड़
डे 36- 2.10 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 574.95 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।