karisma Kapoor ex husband Sanjay kapur tweeted your time is limited on earth 3 days before his death people react करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय ने निधन के तीन दिन पहले किया था ऐसा ट्वीट, लोग बोले- भगवान हिंट देता है, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkarisma Kapoor ex husband Sanjay kapur tweeted your time is limited on earth 3 days before his death people react

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय ने निधन के तीन दिन पहले किया था ऐसा ट्वीट, लोग बोले- भगवान हिंट देता है

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय का हार्ट अटैक से अचानक निधन हो गया। मरने से तीन दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि इस दुनिया में सबका समय सीमित है। अब यह ट्वीट वायरल है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 10:07 AM
share Share
Follow Us on
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय ने निधन के तीन दिन पहले किया था ऐसा ट्वीट, लोग बोले- भगवान हिंट देता है

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के अचानक निधन के बाद उनका सोमवार का ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने जिंदगी की अनिश्चितता के बारे में लिखा था और तीन दिन बाद ही वह इस दुनिया में नहीं रहे। लोग इस ट्वीट पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है कि ईश्वर इशारा कर देते हैं। बता दें कि संजय कपूर को पोलो खेलते समय हार्ट अटैक पड़ गया। इससे 53 साल की उम्र में उनकी जान चली गई। यह घटना 12 जून गुरुवार की है।

पोस्ट किया था मंडे मोटिवेशन

संजय कपूर ने सोमवार को ट्वीट किया था, धरती पर आपका समय सीमित है। अगर-मगर फिलॉसफर्स के लिए छोड़िए इसके बजाय सबसे पहले यह कहकर कूद पड़ो कि 'क्यों नहीं'। इसके साथ संजय ने #MondayMotivation हैशटैग दिया था। अब लोग इस ट्वीट पर संजय को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक ने लिखा है, रेस्ट इन पीस, हां समय कम है। एक और ने लिखा है, क्यों हो अगर उन्हें पता होता कि ये ट्वीट करने के बाद जीने के लिए बस 3 दिन ही बचे हैं? क्या पता ये ट्वीट करने के बाद मेरे पास भी न हों। एक और ने लिखा है, 'जिंदगी बहुत अनिश्चित है, आज है कल नहीं। एक कमेंट है, हां पृथ्वी पर समय सीमित है, RIP. विनम्र श्रद्धांजलि। एक कमेंट है, आपने पहले ही लिख दिया, ईश्वर हमेशा इशारा देते हैं।'

2016 में हुआ ता करिश्मा से तलाक

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं समायरा और कियान। करिश्मा और संजय का साल 2014 में अलग रहने लगे थे। फिर तलाक 2016 में फाइनल हुआ। साल 2017 में संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। दोनों 2018 में बेटे के पेरेंट्स बने थे।

ये भी पढ़ें:करिश्मा के एक्स हस्बैंड संजय का निधन, पति सैफ संग बहन से मिलने पहुंचीं करीना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।