Mere Husband Ki Biwi box office collection day 7 Arjun Kapoor Movie Wednesday Collection Box Office: क्या खत्म हुआ 'मेरे हसबैंड की बीवी' का गेम? 7वें दिन का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे सिर, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडMere Husband Ki Biwi box office collection day 7 Arjun Kapoor Movie Wednesday Collection

Box Office: क्या खत्म हुआ 'मेरे हसबैंड की बीवी' का गेम? 7वें दिन का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे सिर

  • 'मेरे हसबैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। इसमें अर्जुन कपूर ने अपने रोल के साथ पूरी तरह न्याय करने की कोशिश की है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 06:06 AM
share Share
Follow Us on
Box Office: क्या खत्म हुआ 'मेरे हसबैंड की बीवी' का गेम? 7वें दिन का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे सिर

मुदस्सर अजीज के डायरेक्शन में बनी 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने 21 फरवरी को थिएटर में दस्तक थी। फिल्म ने मुदस्सर को जो उम्मीद थी ये उस पर खरी नहीं उतरी। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह ने अपनी एक्टिंग से भले ही दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की हो, लेकिन इसका असर बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहा है। कमाई के मामले में अर्जुन की फिल्म के लिए बजट तक निकाल पाने में पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में अब 'मेरे हसबैंड की बीवी' के सातवें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया?

एक हफ्ते में ही निकला दम

'मेरे हसबैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है। इसमें अर्जुन कपूर ने अपने रोल के साथ पूरी तरह न्याय करने की कोशिश की है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अर्जुन के फैंस को उम्मीद थी कि ये फिल्म उनके करियर को एक नया मोड़ देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म में के साथ स्टैंड अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। मूवी में जहां, अर्जुन कपूर ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश की वहीं, हर्ष ने अपनी कॉमेडी का जमकर तड़का लगाया। ऐसे में अब 'मेरे हसबैंड की बीवी' के गुरुवार के कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, मूवी ने 7वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.37 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 6.64 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे वाइज देखें 'मेरे हसबैंड की बीवी' का कलेक्शन

डे 1- 1.5 करोड़

डे 2- 1.7 करोड़

डे 3- 1.25 करोड़

डे 4- 0.6 लाख

डे 5- 0.58 लाख

डे 6- 0.64 लाख

डे 7- 0.37 लाख (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 6.64 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:विकी की 'छावा' का बजा डंका, 14वें दिन शाहरुख की 'जवान' को चटाई धूल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।