बिल गेट्स को छोड़ नीता अंबानी ने चुना रणबीर कपूर को, कहा- बेटे आकाश के दोस्त हैं इसलिए...
नीता अंबानी ने हाल ही में हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 अटेंड किया और इस दौरान के उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

नीता अंबानी हाल ही में हार्वर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस 2025 में शामिल हुईं और इस दौरान के उनके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नीता ने इस दौरान काफी दिलचस्प बातें की। इतना ही नहीं इस दौरान नीता ने बॉलीवुड और हिंदी सिनेमा के एक्टर्स को लेकर भी बात की।
क्या कहा नीता ने रणबीर को लेकर
रेड्डिट पर शेयर किए गए वीडियो में आपको दिखेगा कि नीता से बॉलीवुड और हॉलीवुड में से किसी एक को चूज करने को कहा जिसमें उन्होंने बॉलीवुड को ही चुना। इसके बाद उनसे हिंदी सिनेमा के फेवरेट एक्टर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अमिताभ बच्चन का नाम लिया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह किसके साथ डिनर करना चाहेंगी रणबीर कपूर या बिल गेट्स तो उन्होंने रणबीर का नाम लिया और उनकी बात सुनकर सारी ऑडियंस चियर करने लगी।
फैंस के रिएक्शन
फैंस के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने कमेंट किया कि रणबीर को बिल गेट्स की जगह चुनकर बता दिया कि वह पक्की भारतीय हैं। एक ने लिखा कि बेटा भी राजी और देश वाले भी राजी।
इतना ही नहीं नीता से यह भी पूछा गया कि वह रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में से किसे चुनेंगी तो उन्होंने रणबीर का नाम लिया क्योंकि वह उनके बेटे आकाश के ब्रेस्ट फ्रेंड हैं।
वैसे बता दें कि नीता अंबानी का बॉलीवुड के सभी एक्टर्स के साथ अच्छा बॉन्ड है। उनके परिवार के हर फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स जरूर आते हैं। वहीं रणबीर तो आकाश के दोस्त हैं। रणबीर के घर भी आकाश का आना-जाना है। वे अक्सर साथ में पार्टीज करते रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।