Priyanka Chopra Was First Choice For Surpanakha In Ramayana Before Rakul Preet Singh Know Why She Reject It प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था रामायण में शूर्पणखा का रोल, इस वजह से एक्ट्रेस ने नहीं की फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Was First Choice For Surpanakha In Ramayana Before Rakul Preet Singh Know Why She Reject It

प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था रामायण में शूर्पणखा का रोल, इस वजह से एक्ट्रेस ने नहीं की फिल्म

रामायण फिल्म में कई स्टार्स शामिल हैं। लेकिन एक ऐसी स्टार भी हैं जिन्हें फिल्म के एक रोल का ऑफर मिला था, लेकिन वह इसे नहीं कर पाईं। यहां बात हो रही है प्रियंका चोपड़ा की जिन्हें शूर्पणखा का रोल ऑफर हुआ था।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 June 2025 09:15 AM
share Share
Follow Us on
प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था रामायण में शूर्पणखा का रोल, इस वजह से एक्ट्रेस ने नहीं की फिल्म

नितेश तिवारी की रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म में कई स्टार्स शामिल हो गए हैं। रणबीर कपूर यहां राम बन रहे हैं वहीं साई पल्लवी फिल्म में सीता का रोल कर रही हैं। रकुल प्रीत फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि रकुल से पहले प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाने का ऑफर दिया था।

क्यों नहीं प्रियंका ने की फिल्म

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को शूर्पणखा के रोल का ऑफर दिया था, लेकिन उनके इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी होने की वजह से एक्ट्रेस के पास टाइम नहीं है। इसके बाद रकुल को फिल्म में लिया गया। रकुल परफेक्टली फिट हो गईं रोल में और एक फ्रेंशनेस लेकर आईं किरदार में।

वैसे प्रियंका को हिंदी फिल्म में देखने के फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। लास्ट वह फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे।

रामायण की स्टार कास्ट

वहीं रामायण की बाकी कास्ट की बात करें तो इसमें यश, रावण का किरदार निभाएंगे। सनी देओल, हनुमान का, रवि दुबे लक्ष्मण, मोहित रैना भगवान शिव का। वहीं अरुण गोविल, राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे, लारा दत्ता, कैकेयी का, काजल अग्रवाल करेंगी मन्दोदरी का रोल।

ये भी पढ़ें:20 साल पहले रिलीज हुई थी सलमान की ये सुपरहिट फिल्म, प्रियंका ने कर दी थी रिजेक्ट

प्रियंका के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह फिलहाल अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। वह हेड ऑफ स्टेट, द ब्लफ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एस एस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 में भी नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ महेश बाबू लीड रोल में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।