Ravi Dubey Reveals Family Planning Is Not Top Priority For Him And Sargun Mehta फैमिली प्लानिंग नहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता की टॉप प्रायोरिटी, बोले- वो अब..., Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRavi Dubey Reveals Family Planning Is Not Top Priority For Him And Sargun Mehta

फैमिली प्लानिंग नहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता की टॉप प्रायोरिटी, बोले- वो अब...

रवि दुबे और सरगुन मेहता की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन दोनों ने अभी तक बेबी प्लान नहीं किया है और अब जो रवि ने कहा है उसके मुताबिक तो शायद अब भी दोनों बेबी के लिए तैयार नहीं हैं। जानें क्या बोले रवि दुबे।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 June 2025 10:32 AM
share Share
Follow Us on
फैमिली प्लानिंग नहीं रवि दुबे और सरगुन मेहता की टॉप प्रायोरिटी, बोले- वो अब...

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के पॉपुलर कपल हैं। दोनों प्रोफेशनल लाइफ में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। सरगुन जहां पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं। वहीं रवि दुबे फिल्में, सीरीज और अपना प्रोडक्शन हाउस भी हैंडल कर रहे हैं सरगुन के साथ। दोनों की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। शादी के कई साल बाद भी दोनों न्यूली कपल की तरह रहते हैं। हालांकि एक सवाल है जो दोनों से पूछा जाता है और वो ये कि दोनों बेबी कब प्लान करेंगे। अब फिर से दोनों से इस बारे में पूछा तो जानें रवि क्या बोले।

क्या बोले रवि

जूम से बात करते हुए रवि ने कहा, 'फैमिली प्लानिंग वो अब प्रायोरिटी नहीं है।' इस दौरान रवि ने यह भी कहा कि लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए दोनों ने हार्ड वर्क और वर्क लोड को मैनेज करना सीखा है।

वहीं सरगुन ने इस दौरान कहा कि हमेशा महिलाओं को सक्सेसफुल आदमी का सपोर्टिव पिलर कहा जाता है, लेकिन एक आदमी को भी सपोर्टिव फिगर बताना चाहिए, महिला के सपोर्ट में। सरगुन ने यह भी कहा कि हमेशा एक बैलेंस इक्वेशन होना चाहिए।

सरगुन ने कहा था अलग जर्नी पर हूं

इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि इन दिनों लोग एक कपल से चाहते हैं कि वे बस बच्चा कर लें, इससे शादी को लेकर लोगों की धारणा पर काफी असर पड़ता है। सरगुन ने यह भी कहा कि जो लोग बच्चे चाहते हैं वे गलत नहीं होते। लेकिन सबकी अपनी अलग प्रायोरिटी होती है।

सरगुन ने कहा था, ‘कुछ लोग 25 की उम्र में गोल अचीव करते हैं, कुछ 40 में। लेकिन जब आपको लगता है कि आप सैटिसफाई हैं जो आपने अचीव कर लिया है उससे और अब किसी और को खुशी दे सकते हो तो तब आप आगे का फैसला ले सकते हो। ये आप तब नहीं कर सकते जब आप खुद स्ट्रगल कर रहे हो। मैं फिलहाल एक अलग जर्नी पर हूं।’

रवि और सरगुन की बात करें तो दोनों ने साथ में शो 12/24 करोल बाग में काम किया था। इसी शो के दौरान दोनों का प्यार शुरू हुआ और रिलेशनशिप में आ गए। कई साल के रिलेशन के बाद दोनों ने फिर साल 2013 में शादी कर ली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।