फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो के कॉस्टयूम पर प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने खर्च कर दिए थे इतने पैसे
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया में अमरीश पुरी को मोगैम्बो के किरदार में पसंद किया गया था। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि प्रोड्यूसर ने मोगैम्बो के कॉस्टयूम पर मोटी रकम खर्च की थी।
साल 1987 में अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म आई थी मिस्टर इंडिया। उस समय हिंदी सिनेमा में जिस तरह की फिल्में बन रही थी, उसमें से मिस्टर इंडिया थोड़ी अलग थी। एक ऐसे हीरो की कहानी जो गायब हो सकता है। फिल्म को ऑडियंस से शानदार रिएक्शन मिला और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसके विलेन को हीरो से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली, विलेन के कॉस्ट्यूम पर हीरो से ज्यादा खर्च किया गया।
मोगैम्बो के कॉस्टयूम पर खर्च
अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया में विलन मोगैम्बो बने अमरीश पुरी को थोड़ा ड्रामेटिक और डरावना दिखाना था। डायरेक्टर शेखर कपूर, मोगैम्बो को अलग तरह से पेश करना चाहते थे। उनके लुक से लेकर कॉस्टयूम पर काम किया गया। एक लुक तैयार किया गया, उनके बालों को इस अंदाज में स्टाइल किया गया जिससे उनके माथे पर डिजाइन दिखे। ब्लैक और गोल्डन कलर के साथ उनके कॉस्ट्यूम को तैयार किया गया। कंधों पर लटकन थी। ब्लेजर स्टाइल लॉन्ग ओवरकोट और शानदार बूट्स। उस समय इस कॉस्टयूम पर 25 हजार से ज्यादा खर्च किया गया था जो आज के समय के लगभग 2 लाख के बराबर है। प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फिल्म पर खूब चर्चा किया।
अनुपम खेर थे पसंद
बता दें, मिस्टर इंडिया में पहले अमिताभ बच्चन को कास्ट किए जाने बात चली थी। लेकिन उस समय महानायक राजनीति से जुड़ गए थे और कम फिल्में कर रहे थे। ऐसे में लीड हीरो का रोल अनिल कपूर को मिला। वहीं मोगैम्बो के लिए अनुपम खेर पहली पसंद थे। एक्टर ने खुद इस बात को कन्फर्म किया था कि वो अमरीश पुरी से अच्छा काम नहीं कर पाते। ये एक यादगार फिल्म थी जिसके लिए सलीम-जावेद की जोड़ी अलग होने के बाद आखिरी बार साथ काम करने साथ आई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।