Raid 2 Box Office Collection Day 32 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Sunday Earning Raid 2 Box Office Day 31: एक महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही 'रेड 2', संडे को दिखाया अपना जलवा, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaid 2 Box Office Collection Day 32 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Sunday Earning

Raid 2 Box Office Day 31: एक महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही 'रेड 2', संडे को दिखाया अपना जलवा

'रेड 2' साल 2018 में आई अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म रेड का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स 'रेड 2' लेकर आए और इसने किसी को निराश भी नहीं किया। इस फिल्म को संडे का पूरा फायदा मिला है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
Raid 2 Box Office Day 31: एक महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही 'रेड 2', संडे को दिखाया अपना जलवा

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काट रही है। इस मूवी ने 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, लेकिन रिलीज के एक महीने बाद भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अजय के अलावा रितेश देशमुख और वाणी कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं। 'रेड 2' में दोनों ही स्टार्स की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में अब 'रेड 2' के 32वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। इस फिल्म को संडे का पूरा फायदा मिला है। तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।

32वें दिन 'रेड 2' को मिला जमकर प्यार

'रेड 2' साल 2018 में आई अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म रेड का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसकी सफलता को देखते हुए मेकर्स 'रेड 2' लेकर आए और इसने किसी को निराश भी नहीं किया। 'रेड 2' के सामने इस वक्त राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' खड़ी है। इसके बावजूद ये अजय की फिल्म ने हार नहीं मानी। ऐसे में अब 'रेड 2' के 32वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने रविवार को घरेलू बॉक्स पर 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 168.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे वाइज देखें 'रेड 2' का कलेक्शन

डे 1- 19.25 करोड़

डे 2- 12 करोड़

डे 3- 18 करोड़

डे 4- 22 करोड़

डे 5- 7.5 करोड़

डे 6- 7 करोड़

डे 7- 4.75 करोड़

डे 8- 5.25 करोड़

डे 9- 5.00 करोड़

डे 10 - 8.25 करोड़

डे 11 - 11.75 करोड़

डे 12- 4.85 करोड़

डे 13- 4.5 करोड़

डे 14- 3.25 करोड़

डे 15- 3.00 करोड़

डे 16- 3.00 करोड़

डे 17- 4.15 करोड़

डे 18- 5.65 करोड़

डे 19- 1.85 करोड़

डे 20- 2.25 करोड़

डे 21- 1.75 करोड़

डे 22- 1.75 करोड़

डे 23 - 1.00 करोड़

डे 24 - 1.85 करोड़

डे 25- 2.4 करोड़

डे 26- 0.75 लाख

डे 27- 0.85 लाख

डे 28- 0.7 लाख

डे 29- 0.7 लाख

डे 30- 0.60 लाख

डे 31- 1.15 करोड़

डे 32- 1.65 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 168.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।