बिग बॉस विनर रह चुकी इस एक्ट्रेस ने झेला मिसकैरेज का दर्द, बोलीं- 'मैंने उसे 9 हफ्तों के बाद…'
एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले उन्हें एक बार मिसकैरेज हो गया था। ये बताते हुए गौहर खान बेहद इमोशनल हो गई थीं।

बिग बॉस 7 विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने शो मांनोरंजन के पहले एपिसोड पर खुलासा किया कि वो उनके पहले बच्चे जेहान के जन्म से पहले उनका एक बार मिसकैरेज हो गया था। गौहर खान इस बारे में बात करते हुए बेहद इमोशनल हो गईं। गौहर खान ने कहा कि वो पहली बार ये बात दुनिया के सामने रख रही हैं। उन्होंने कहा कि उस फीलिंग को शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।
गौहर खान ने की अपने मिसकैरेज के बारे में बात
गौहर खान ने बताया कि ये बात वो पहली बार दुनिया को बता रही हैं क्योंकि वो महिलाओं को बताना चाहती हैं कि मिसकैरेज से जीवन खत्म नहीं होता है। गौहर खान ने कहा, "जेहान से पहले मेरा मिसकैरेज हुआ था। उस फीलिंग को शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है।"
बेहद इमोशनल नजर आईं गौहर खान
गौहर ने आगे कहा, "ऐसा नहीं था कि कन्सीव करने के तुरंत बाद मैंने अपना बच्चा खो दिया था। मैंने उसे 9 हफ्तों के बाद खोया, जो दो महीनों से ज्यादा होता है। वो नुकसान बहुत मुश्किल था।"
गौहर खान जब ये बात रही थीं तो वो बड़ी मुश्किल से अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रही थीं। गौहर ने ये भी बताया कि उन्होंने जेहान को सी-सेक्शन से जन्म दिया था। गौहर खान और जैद दरबारी ने साल 2020 में शादी रचाई थी। साल 2023 में गौहर खान और जैन के घर बेटे जेहान का जन्म हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।