Ramadan 2025 Sonakshi Sinha Share Her Desi Look Photos रमजान के पाक महीने में सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया देसी अंदाज, फैंस बोले- 'माशा अल्लाह', Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRamadan 2025 Sonakshi Sinha Share Her Desi Look Photos

रमजान के पाक महीने में सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया देसी अंदाज, फैंस बोले- 'माशा अल्लाह'

  • सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून, 2024 को एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की है। सोनाक्षी की शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ क्योंकि एक्ट्रेस ने मुस्लिम परिवार में शादी की थी। ऐसे में अब सोनाक्षी ने रमजान के पाक महीने में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 March 2025 10:47 PM
share Share
Follow Us on
रमजान के पाक महीने में सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया देसी अंदाज, फैंस बोले- 'माशा अल्लाह'

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा हमेशा ही खबरों में बनी रहती हैं। सोनाक्षी ने पिछले साल 23 जून, 2024 को एक्टर जहीर इकबाल संग शादी की है। सोनाक्षी और जहीर ने भले ही बेहद सिंपल तरीके से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही। सोनाक्षी की शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ क्योंकि एक्ट्रेस ने मुस्लिम परिवार में शादी की थी। ऐसे में अब सोनाक्षी ने रमजान के पाक महीने में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो चर्चा में बनी हैं।

रमजान में सोनाक्षी ने दिखाया अपना देसी अंदाज

इस वक्त रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी अपना देसी लुक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी ने व्हाइट कलर का चिकनकारी सूट पहना है। इस सूट के साथ सोनाक्षी ने येलो कलर का हैवी दुपट्टा कैरी की, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। साथ ही उन्होंने अपना ये देसी लुक मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, कानों में झुमके और ग्लोसी मेकअप के साथ पूरा किया है।

तस्वीरों पर फैंस ने किया दिल खोलकर कमेंट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'चांदनी रातें।' ये तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'तू मेरा चांद है सोना।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'माशा अल्लाह।' एक ने लिखा, 'आप बेहद खूबसूरत हैं।' ऐसे कई और कमेंट्स इन तस्वीरों पर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:संजय ने इन 9 फिल्मों के किया रिजेक्ट, रिलीज होते इस मूवी ने रचा इतिहास

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।