shraddha kapoor love affair news with farhan akhtar, aditya roy kapur इन सेलेब्रिटीज के साथ उड़ी श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबर, एक साथ करने वाली थीं शादी?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडshraddha kapoor love affair news with farhan akhtar, aditya roy kapur

इन सेलेब्रिटीज के साथ उड़ी श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबर, एक साथ करने वाली थीं शादी?

  • श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को दुनिया से छुपा कर रखती आई हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के इन चार सेलेब्रिटीज के साथ एक्ट्रेस के अफेयर की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस लिस्ट में फरहान अख्तर समेत इन सेलेब्स का नाम शामिल है।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानMon, 3 March 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
इन सेलेब्रिटीज के साथ उड़ी श्रद्धा कपूर के अफेयर की खबर, एक साथ करने वाली थीं शादी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की लव लाइफ अक्सर खबरों में बनी रहती है। एक वक्त था जब एक्ट्रेस का नाम उनकी पहली सुपरहिट फिल्म आशिकी के एक्टर आदित्य रॉय कपूर से जुड़ा था। बाद में फरहान अख्तर और अब स्क्रीन राइटर राहुल मोदी के साथ तस्वीरों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। श्रद्धा ने अपने किसी भी अफेयर को कभी कन्फर्म नहीं किया लेकिन रोमांटिक तस्वीरों ने इनके रिश्ते की गहराई को फैंस के सामने रख दिया। मीडिया में खबरों के मुताबिक श्रद्धा कपूर का नाम इन चार सेलेब्रिटीज से जुड़ चुका है।

आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर और अदित्य रॉय कपूर ने 2013 में फिल्म आशिकी 2 में साथ काम किया था। फिल्म की कहानी और गाने सुपरहिट रहे। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी पब्लिक में अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रद्धा इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती थीं, लेकिन अदित्य के कारण दोनों का ब्रेकअप हो गया।

aditya shraddha

फरहान अख्तर

श्रद्धा कपूर ने फिल्म रॉकऑन 2 में फरहान अख्तर के साथ काम किया था। ऐसी खबरें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे हैं। उस समय ऐसा भी कहा गया था कि फरहान की शादी टूटने के पीछे श्रद्धा से उनका अफेयर है। दोनों की शादी की भी खबर थी जिस पर शक्ति कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया था। हालांकि, ये कथित रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ा।

farhan shraddha

रोहन श्रेष्ठा

श्रद्धा कपूर का नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ भी जुड़ा था। दोनों के बीच लंबे समय तक दोस्ती रही, जो बाद में रोमांटिक रिश्ते में बदल गई। दोनों ने लगभग 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। स्कूटर राइड हो या फैमिली फंक्शन, श्रद्धा अपने साथ रोहन को लेकर ही पहुंचती थीं। 2022 में उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। हालांकि, इसके पीछे का कारण स्क्रीन राइटर राहुल मोदी से उनका अफेयर था या नहीं, इस बारे में कभी कोई खबर सामने नहीं आई।

rohan shraddha

राहुल मोदी

राहुल मोदी एक पॉपुलर स्क्रीन राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, जिन्होंने प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी और तू झूठी मैं मक्कार जैसी फिल्मों में काम किया है। श्रद्धा और राहुल की मुलाकात तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर हुई, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

shraddha kapoor rahul mody

हाल ही में, श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर राहुल के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिससे उनके रिश्ते की पुष्टि हुई। दोनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में एक साथ देखा गया और हाल में श्रद्धा के फोन के वॉलपेपर पर राहुल के साथ रोमांटिक तस्वीर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।