Sikandar Box Office Collection Day 15 Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Sunday Earning Sunny Deol Jaat Sikandar Box Office Day 15: सलमान बने बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' या हुए फेल, जानें 15 दिनों का कलेक्शन, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Box Office Collection Day 15 Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Sunday Earning Sunny Deol Jaat

Sikandar Box Office Day 15: सलमान बने बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' या हुए फेल, जानें 15 दिनों का कलेक्शन

  • 'सिकंदर' की कमाई पहले ही लोगों को निराश कर ही थी। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस सलमान खान की इस फिल्म का सीधा सामना सनी देओल की 'जाट' से हो रहा है। आज 'सिकंदर' को रिलीज हुए आधा महीना यानी 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानMon, 14 April 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
Sikandar Box Office Day 15: सलमान बने बॉक्स ऑफिस के 'सिकंदर' या हुए फेल, जानें 15 दिनों का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को एआर मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है। सलमान की ये एक्शन ड्रामा मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। फिल्म में एक बार फिर से भाईजान फुल ऑन एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' से जितनी उम्मीद की गई थी, कलेक्शन के मामले में बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पा रही है। आज 'सिकंदर' को रिलीज हुए आधा महीना यानी 15 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के रविवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं पंद्रह दिनों में इसने कितना कमा लिया।

क्या रहा रविवार का हाल

'सिकंदर' की कमाई पहले ही लोगों को निराश कर ही थी। ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस सलमान खान की इस फिल्म का सीधा सामना सनी देओल की 'जाट' से हो रहा है। सनी की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज हुई है। ऐसे में अब सलमान खान के लिए मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। 'सिकंदर' में सलमान और रश्मिका के अलावा प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। 'सिकंदर' ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिला था। अब सिकंदर के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने 15वें दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.54 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 109.04 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन

डे 1- 26 करोड़

डे 2- 29 करोड़

डे 3- 19.5 करोड़

डे 4- 9.75 करोड़

डे 5- 6 करोड़

डे 6- 3.5 करोड़

डे 7- 4 करोड़

डे 8- 4.75 करोड़

डे 9- 1.75 करोड़

डे 10- 1.5 करोड़

डे 11- 1.35 करोड़

डे 12- 0.7 लाख

डे 13- 0.3 लाख

डे 14- 0.54 लाख

डे 15- लाख (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 109.04 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।