Shukra Nakshatra Parivartan Horoscope Rashifal Future Predictions शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra Nakshatra Parivartan Horoscope Rashifal Future Predictions

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

Shukra Nakshatra Parivartan : 13 जून को शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 11 June 2025 02:04 PM
share Share
Follow Us on
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

Shukra Nakshatra Parivartan : 13 जून को शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र के शुभ होने पर व्यक्ति को धन-लाभ भी होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ…

मेष राशि : शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

सिंह राशि : धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि : वाणी में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। ऑफिस में नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:शनि के वक्री होने से इन राशियों को होगा लाभ, खूब कमाएंगे धन-धौलत
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!