Sikandar Box Office Day 4 Collection Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Wednesday Earning Sikandar Box Office Day 4: रिलीज के चौथे दिन ही निकला 'सिकंदर' का दम, कलेक्शन जानकर हो जाएंगे निराश, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Box Office Day 4 Collection Salman Khan Rashmika Mandanna Movie Wednesday Earning

Sikandar Box Office Day 4: रिलीज के चौथे दिन ही निकला 'सिकंदर' का दम, कलेक्शन जानकर हो जाएंगे निराश

  • सलमान की फिल्म ने ईद के मौके पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज दस्तक दी है। फिल्म को हालांकि, रिलीज के बाद सिकंदर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब 'सिकंदर' के चौथे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
Sikandar Box Office Day 4: रिलीज के चौथे दिन ही निकला 'सिकंदर' का दम, कलेक्शन जानकर हो जाएंगे निराश

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर इस वक्त लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के रिलीज का सलमान खान के फैंस लंबे वक्त से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सलमान की फिल्म ने ईद के मौके पर यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज दस्तक दी है। फिल्म को हालांकि, रिलीज के बाद सिकंदर को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में अब 'सिकंदर' के चौथे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या रहा?

चार दिनों में ही निकला दम

सिकंदर में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को पहली बार देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। 'सिकंदर' ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब सिकंदर के बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने चौथे दिन खबर लिखने तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें 'सिकंदर' का कलेक्शन

डे 1- 26 करोड़

डे 2- 29 करोड़

डे 3- 19.5 करोड़

डे 4- 9.75 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 84.25 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

सिकंदर की कास्ट

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस हैं। बता दें कि एआर मुरुगादॉस इससे पहले आमिर खान की 'गजनी' को डायरेक्ट कर चुके हैं। सलमान खान की इस फिल्म में दमदार एक्शन के साथ-साथ एक भावुक कर देने वाली कहानी भी दर्शकों को इमोशनल करेगी। सलमान की फिल्म में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी लीड रोल में हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।