mp weather monsoon expected to arrive in madhya pradesh by next weekend मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया अपडेट, इन जिलों में येलो अलर्ट, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp weather monsoon expected to arrive in madhya pradesh by next weekend

मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया अपडेट, इन जिलों में येलो अलर्ट

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में अब बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम विभाग ने एमपी में मानसून के पहुंचने को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। जानें अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम…

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, भोपालSun, 15 June 2025 05:34 PM
share Share
Follow Us on
मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया अपडेट, इन जिलों में येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में अब मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के कई जिलों के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच एक और गुड न्यूज सामने आई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मानसून के दस्तक देने पर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की गतिविधियों के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले हफ्ते के अंत तक एमपी में पहुंचने की उम्मीद है।

आईएमडी भोपाल केंद्र के पूर्वानुमान प्रभारी अरुण शर्मा ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले हफ्ते तक एमपी में पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि सूबे में मानसून के पहुंचने में एक हफ्ते की देरी देखी जा सकती है। अरुण शर्मा ने कहा कि बारिश लाने के लिए अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए कहा जा सकता है कि 21-22 जून तक मानसून छिंदवाड़ा, बालाघाट और डिंडोरी जिलों से सूबे में दाखिल हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। यह गुजरात के कुछ हिस्सों को भी कवर कर सकता है। आमतौर पर मानसून 15 जून तक मध्य प्रदेश में दाखिल होता है। यह 19 जून तक उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर पूरे राज्य को कवर करता है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 मई को केरल पहुंच गया था। यह 2009 के बाद से भारत में सबसे जल्दी शुरुआत थी।

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन की उम्मीद थी, लेकिन प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण इसमें देरी हुई है। पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून 21 जून को पहुंच गया था। इस बीच मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर/घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है।

IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान एमपी के खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगौन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|