Sonakshi Sinha wore an expensive suit at Salmans Eid party read सलमान की ईद पार्टी में सोनाक्षी ने पहना था इतना महंगा कुर्ता, सिंपल से दिखने वाले कुर्ते की कीमत हैरान कर देगी, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonakshi Sinha wore an expensive suit at Salmans Eid party read

सलमान की ईद पार्टी में सोनाक्षी ने पहना था इतना महंगा कुर्ता, सिंपल से दिखने वाले कुर्ते की कीमत हैरान कर देगी

सलमान खान की ईद पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा जो सूट पहनकर गई थी अब उसकी कीमत सामने आई है। जेनेलिया ने भी अपने इस ऑफ वाइट आउटफिट पर हजारों खर्च कर दिए। जानिए कितने के हैं इनके ये सूट सेट।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 1 April 2025 10:17 AM
share Share
Follow Us on
सलमान की ईद पार्टी में सोनाक्षी ने पहना था इतना महंगा कुर्ता, सिंपल से दिखने वाले कुर्ते की कीमत हैरान कर देगी

सलमान खान ने सिकंदर रिलीज के मौके पर अपने करीबियों के लिए ईद का ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ शामिल हुई थीं। सोनाक्षी ने इस मौके पर एक ऑफ वाइट फ्लावर प्रिंटेड, वी नेक डिजाइन का कुर्ता पहना हुआ था। इस कुर्ते को उन्होंने वाइट प्लाजो के साथ सेट किया हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सिंपल से दिखने वाले कुर्ते की कीमत कितनी हैं? इस डिज़ाइनर कुर्ते की कीमत आपके होश उड़ा देगी।

सोनाक्षी का ये कुर्ता गोपी वैद नाम के डिज़ाइनर ने डिज़ाइन किया है। उनकी आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इस कुर्ते की कीमत 15,999 है। इस कुर्ते को एक्ट्रेस ने अलग से लिए प्लाजो के साथ मैच करके पहना हुआ है। इसके अलावा सलमान खान की ईद पार्टी में जेनेलिया डिसूजा भी पहुंची थीं। जेनेलिया ने भी गोपी वैद का डिजाइन किया हुआ ऑफ वाइट सूट पहना हुआ था। इस खूबसूरत अनारकली सूट की कीमत 48 हजार बताई जा रही है।

सलमान खान अपनी फिल्म दबंग की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा के अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। वहीं रितेश और जेनेलिया खान परिवार के बेहद करीब हैं। ऐसे में सलमान खान की ग्रैंड ईद पार्टी में ये दोनों एक्ट्रेसेज शामिल हुई थी। इनके लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने और जहीर के रिश्ते के बारे में सबसे पहले सलमान को बताया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि सलमान को जब उनके रिश्ते के बारे में पता चला था तो उन्होंने खुद जहीर से बात की थी। एक्ट्रेस उनके लिए परिवार की तरह हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।