Sonu Nigam Denies Stone Pelting at DTU event says someone threw vape singer clarified the attack सोनू निगम पर नहीं फेंके गए पत्थर और बोतल, सिंगर ने किया साफ; 'किसी ने वेप…', Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonu Nigam Denies Stone Pelting at DTU event says someone threw vape singer clarified the attack

सोनू निगम पर नहीं फेंके गए पत्थर और बोतल, सिंगर ने किया साफ; 'किसी ने वेप…'

सोनू निगम ने हाल ही में डीटीयू में लाइव शो परफॉर्म किया था। उस शो के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि उन पर पत्थर फेंके गए थे। हालांकि, सोनू निगम ने इस दावे को गलत बताया है।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 26 March 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
सोनू निगम पर नहीं फेंके गए पत्थर और बोतल, सिंगर ने किया साफ; 'किसी ने वेप…'

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में एक लाइव शो में परफॉर्म किया था। परफॉर्मेंस के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सोनू निगम पर लाइव शो के दौरान पत्थर और बोतल फेंके गए। हालांकि, अब इन रिपोर्ट्स का सोनू निगम ने खंडन किया है। उन्होंने बताया कि किसी ने वेप फेंका था जिससे उनके टीम के एक सदस्य को सीने पर चोट लगी।

सोनू निगम ने शेयर किया पोस्ट

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो के दौरान बोतल और पत्थर फेंके गए थे। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। किसी द्वारा एक वेप फेंका गया था जो शुभांकर के सीने पर लगा। मुझे जैसे ही जानकारी मिली मैंने शो को बीच में रोकते हुए कहा कि अगर दोबारा ऐसे होता है शो को खत्म कर दिया जाएगा।

सोनू निगम ने पूकी बैन्ड का किया जिक्र

लाइव शो के दौरान सोनू निगम की तरफ एक पिंक रंग का हेयर बैन्ड फेंका गया था। सोनू निगम ने वो बैन्ड कैच करके उसे पहन लिया था। कैप्शन में सोनू निगम ने इस पिंक बैन्ड वाली घटना का भी जिक्र किया। सोनून निगम उस बैन्ड को पूकी बैन्ड कहकर बुलाते नजर आ रहे हैं।

क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स

सोनू निगम के इस पोस्ट पर कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- पूकी दादा बेस्ट हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्लैरिफिकेशन देने के लिए धन्यवाद पूकी निगम जी। बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनू निगम को इस पोस्ट के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं, बहुत से यूजर्स ने प्यार लुटाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।