Virat Kohli Avneet Kaur Controversy Rakul Preet Reacts says unke 1 like se 2 million followers badh gaye विराट कोहली के लाइक पर हुए विवाद पर बोलीं रकुल; 'एक लड़की के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए', Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडVirat Kohli Avneet Kaur Controversy Rakul Preet Reacts says unke 1 like se 2 million followers badh gaye

विराट कोहली के लाइक पर हुए विवाद पर बोलीं रकुल; 'एक लड़की के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए'

विराट कोहली उस वक्त चर्चा में आए थे जब उनके इंस्टा अकाउंट से एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर पर फैंस ने लाइक देखा था। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि विराट के एक लाइक से किसी लड़की के दो मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
विराट कोहली के लाइक पर हुए विवाद पर बोलीं रकुल; 'एक लड़की के 2 मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए'

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को उस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था जब कथिततौर पर उनके इंस्टा अकाउंट से एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर पर एक लाइक आया था। इसके बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लिखकर सफाई भी दी थी। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने विराट कोहली को डिफेंड किया है और उन्हें सपोर्ट दिया है। रकुल ने कहा कि उनके एक लाइक से एक लड़की के दो मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए। 

विराट के लाइक पर क्या बोलीं रकुल प्रीत?

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में रकुल प्रीत कौर ने इस विवाद पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "हम इतने जॉबलेस हैं कि हमें पता है कि उनके एक लाइक से एक लड़की के दो मिलियन फॉलोअर्स बढ़ गए। इससे क्या फर्क पड़ता है? दुख की बात ये है कि ये खबर बन गई।"

क्या विराट को सफाने देने के लिए मजबूर होना पड़ा?

रकुल ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे सिलेब्स हमेशा जांच के दायरे में आ जाते हैं। इसके बाद रकुल से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि विराट पर सफाई देने के लिए जोर दिया गया? एक्ट्रेस ने कहा, "ये बहुत पर्सनल निर्णय है। मुझे लगता है जब आप विराट लेवल सिलेब्रिटी होते हैं, आप जो भी करते हैं वो सब स्कैनर के अंदर आ जाता है।

क्या बोलीं रकुल प्रीत?

रकुल ने आगे कहा, "एक व्यक्ति समय के साथ बढ़ता और बदलता है। वो पहले भले ही एक रिबेल हों, लेकिन अब वो बदले हुए आदमी हैं, क्योंकि शायद वो बदलना चाहते थे। हम कौन होते हैं यह मानने वाले कि शुरू में वह बहुत एक्सप्रेसिव थे और अब उन्हें एक लाइक के लिए बयान जारी करने पर मजबूर होना पड़ रहा है? हर किसी की अपनी जर्नी होती है, तो इंस्टाग्राम पर इन बॉट्स के पास कोई काम नहीं है। वो केवल ये फॉलो करते हैं कि किसने क्या पहना है, कौन क्या कर रहा है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।