लोकमाता अहिल्याबाई ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
Mainpuri News - किशनी। ब्लॉक सभागार में गुरुवार को महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए जागृति गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ब्लॉक सभागार में गुरुवार को महिला उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए जागृति गोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक थी। उन्होंने स्वदेशी कुटीर उद्योग को बढ़ावा देकर स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। उन्होंने ऐतिहासिक विरासत को संजोने में अपना जीवन बिता दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व जिला महामंत्री विशाल वाल्मीकि ने कार्यक्रम में समूह की उन महिलाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनके द्वारा अच्छा काम किया गया। इस मौके पर जीतू वाल्मीकि, भाजपा नेता रमाशंकर तिवारी, एडीओ अनुज मिश्रा, एपीओ अजेय पांडेय, अंजनी कुमार, जिला मंत्री ओमजी दुबे, मंडल अध्यक्ष रीता घासीराम शाक्य, धनवेश यादव, राजेश मिश्रा, नीलेश, दीपू राठौर, रवि गौर, रमाकांत मिश्रा, राजा दुबे, अंबिकेश तिवारी, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
संचालन भरत गुप्ता ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।