Grand Kalash Yatra for Seven-Day Bhagwat Katha in Mathura भागवत कथा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Kalash Yatra for Seven-Day Bhagwat Katha in Mathura

भागवत कथा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

Gangapar News - सहसों। मथुरा उर्फ पारनडीह गांव स्थित रमेश चंद्र शुक्ल एवं ज्ञान्ती शुक्ला के संयोजन में

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 29 May 2025 05:13 PM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा के पूर्व निकाली गई कलश यात्रा

मथुरा उर्फ पारनडीह गांव स्थित रमेश चंद्र शुक्ल एवं ज्ञान्ती शुक्ला के संयोजन में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के पूर्व गुरुवार को कथा व्यास आचार्य कृष्ण देव की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को कथा स्थल से प्रारंभ कर गांव के गली मुहल्लों में भ्रमण कराते हुए कथा स्थल पर विराम दिया गया। इस दौरान भक्त महिलाएं सिर पर कलश लिए आधुनिक वाद्य यंत्रों द्वारा भक्ति ध्वनि के साथ मंगल गीत गाते एवं भगवान का जयकारा लगाते साथ-साथ चल रहीं थीं। इस अवसर पर भगवत प्रसाद शुक्ल, शालिक राम शुक्ल, कमला शंकर शुक्ल, प्रकाश चंद्र शुक्ल, प्रमोद शुक्ल, लवकेश मिश्र, विजय तिवारी एवं प्रवेश शुक्ल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।