himachal pradesh mausam gusty wind with lightning and rain likely at isolated places हिमाचल में 5 दिन मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट?, Himachal-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़himachal pradesh mausam gusty wind with lightning and rain likely at isolated places

हिमाचल में 5 दिन मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट?

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाThu, 29 May 2025 05:17 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में 5 दिन मौसम रहेगा खराब, किन जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट?

Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 मई और पहली जून को सूबे के कुछ जिलों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 2 जून तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है।

खबर अपडेट हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।