सुपौल: थाना कांड के नामजद दो आरोपी के साथ एक वारंटी गिरफ्तार
त्रिवेणीगंज में पुलिस ने बुधवार की रात विभिन्न गांवों में छापेमारी कर एक वारंटी और थाना कांड के नामजद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि फरार वारंटी विद्यांन्द...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 29 May 2025 05:17 PM

त्रिवेणीगंज। पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के अलग - अलग गांवों में छापा मारकर एक वारंटी सहित थाना कांड के नामजद आरोपी पति - पत्नी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बहुत कि नगर परिषद क्षेत्र के हेमंतगंज वार्ड 23 के फरार वारंटी विद्यांन्द सरदार और परसाही वार्ड 9 के थाना कांड के नामजद आरोपी पति सुरेन्द्र यादव और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।