Celebration of Ahilyabai Holkar Jayanti in Garhwa District अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थी: सुधीर, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsCelebration of Ahilyabai Holkar Jayanti in Garhwa District

अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थी: सुधीर

फोटो संख्या एक: राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर माल्यार्पण करते पाल महासभा के लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 31 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थी: सुधीर

गढ़वा, प्रतिनिधि। राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर गढ़वा जिला पाल महासभा के तत्वावधान में चिनिया मोड़ स्थित नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय नगर भवन के समीप स्थापित अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में विचार रखते हुए पाल महासभा के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर भारतीय संस्कृति की महान संरक्षक थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों के बीच नारियों के उत्थान, गरीबों का कल्याण व लोकहित के अनेक कार्य किए। उक्त अवसर पर अपना विचार रखते हुए युवा समाजसेवी राकेश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का व्यक्तित्व समग्र भारतीय समाज के लिए अनुकरणीय है।

उन्होंने अपने जीवन काल में जो कार्य किया उसके लिए कृतज्ञ राष्ट्र सदा आभारी रहेगा। उनका जन्म गड़ेरिया समाज में हुआ। यह हम सबों के लिए गर्व का विषय है। अहिल्याबाई होलकर पाल वंश की एक धरोहर हैं। हम उन्हें नमन करते हैं। कार्यक्रम के पूर्व पाल महासभा के युवा सदस्यों के द्वारा महारानी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा के साथ संपूर्ण परिसर की साफ सफाई की गई। फूल माला से समग्र परिसर को सजाया गया। माल्यार्पण के दौरान राजमाता अहिल्याबाई होलकर अमर रहे, भारत माता के जयकार से परिसर गूंजायमान रहा। उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा सुमित कुमार पाल, सुखबीर पाल, बुधन पाल, सुरेंद्र पाल, जितेंद्र पाल, विवेकानंद पाल, ओमप्रकाश पाल समेत विभिन्न गांवों से पहुंचे पाल समाज के लोग उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम युवा समाजसेवी राकेश पाल के देख रेख में संपन्न हुआ ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।