चाकुलिया: इंटर साइंस में आठवां स्टेट टॉपर बनी चाकुलिया की श्रेया सोनगिरी
चाकुलिया की श्रेया सोनगिरी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल के इंटर साइंस परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में आठवां स्थान हासिल किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया और...
चाकुलिया: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से शनिवार को इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। चाकुलिया नगर पंचायत के बाजपेई नगर की श्रेया सोनगिरी 93.8 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट का आठवां टॉपर बनी है। वह रांची के उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। श्रेया सोनगिरी को अंग्रेजी में 89, भौतिक विज्ञान में 99, गणित में 98, रसायन विज्ञान में 100 और कंप्यूटर में 83 अंक प्राप्त हुए हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के सभी शिक्षकों को दी है। श्रेया सोनगिरी ने बताया कि वह आदर्श शिक्षिका बनना चाहती है। स्टेट का आठवां टॉपर बनकर उसने चाकुलिया का नाम रोशन किया है।
बाजपेई नगर निवासी उसके पिता सुनील वरण सोन गिरी एक ट्यूशन टीचर हैं। मां सुप्रिया सोन गिरी एक गृहिणी हैं। उसने कहा कि उसके पिता एक शिक्षक हैं। वह आगे चल कर अपने पिता की तरह एक आदर्श शिक्षक बनना चाहती है। श्रेया सोन गिरी की इस सफलता से उसके माता-पिता खुश हैं। विदित हो कि श्रेया सोनगिरी वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर का गौरव प्राप्त किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।