Miss World 2025 India s Nandini Gupta Not in top 8 Check out list of top 4 Contestants मिस वर्ल्ड 2025 में टूटा भारत का सपना, टॉप 8 में भी नहीं पहुंचीं नंदिनी गुप्ता, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Miss World 2025 India s Nandini Gupta Not in top 8 Check out list of top 4 Contestants

मिस वर्ल्ड 2025 में टूटा भारत का सपना, टॉप 8 में भी नहीं पहुंचीं नंदिनी गुप्ता

मिस वर्ल्ड 2025 का मुकाबला हैदराबाद में हो रहा है। भारत टॉप 8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया है। मिस वर्ल्ड के आधिकारिक पेज से टॉप 4 कंटेस्टेंट के नाम जारि किए हैं। आइए जानते हैं मिस वर्ल्ड में पहुंचे कौन-कौन से देश।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
मिस वर्ल्ड 2025 में टूटा भारत का सपना, टॉप 8 में भी नहीं पहुंचीं नंदिनी गुप्ता

मिस वर्ल्ड 2025 का फाइनल मुकाबला भारत के हैदराबाद में चल रहा है। मिस वर्ल्ड 2025 में भारत से नंदिनी गुप्ता ने हिस्सा लिया था, लेकिन नंदिनी फिनाले की रेस से बाहर हो गई हैं। मिस वर्ल्ड 2025 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से टॉप 4 कंटेस्टेंट की लिस्ट जारी की है। बता दें, टॉप 8 में भी नंदिनी गुप्ता का नाम नहीं था। 

टॉप 8 में नहीं मिली जगह

नंदिनी गुप्ता ने 24 मई को मिस वर्ल्ड टॉप मॉडल सब-इवेंट जीतकर टॉप 40 में अपनी जहग बनाई थी। नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता के एशिया एंड ओशियाना कैटेगरी के टॉप 5 तक ही जगह बना पाईं पर कैटेगरी के टाॅप 2 से बाहर हो गईं। कुल मिलाकर नंदिनी इवेंट के टॉप 20 तक ताे शामिल रहीं पर टाॅप 8 में जगह नहीं बना पाईं।

टॉप 4 की लिस्ट

मिस वर्ल्ड फिनाले 2025 ने इवेंट के कॉन्टिनेंटल विनर्स की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता के टाॅप 4 में मार्टिनिक, इथोपिया, पोलेंड और थाईलैंड की प्रतियोगी शामिल हैं। नंदिनी गुप्ता की बात करें तो उन्होंने पीटीआई की दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि कि उन्हें पेजेंट के बारे में देवदास फिल्म की वजह से पता चला था। उन्होंने बताया था, "मेरी मां डीवीडी पर देवदास देख रही थीं, मैं ऐश्वर्या राय की सुंदरता देख मंत्रमुग्ध हो गई थी और अपनी मां से पूछा था ये कौन हैं? उन्होंने कहा था ये मिस वर्ल्ड हैं। मैंने पूछा कि ये आप कैसे बनते हैं?"

कोटा की रहने वाली हैं नंदिनी

नंदिनी राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। नंदिनी महज 21 साल की हैं। नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद उनके लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा करने के रास्ते खुले।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।