वेतन वृद्धि व मृतक आश्रित की नियुक्त में विलंब पर रोष
Deoria News - देवरिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सफाई कर्मियों के वेतन में वृद्धि और मृतक आश्रित की नियुक्ति में देरी के मुद्दे पर रोष व्यक्त किया...

देवरिया, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि और मृतक आश्रित में नियुक्ति में देरी का मुद्दा बैठक में उठा। इस पर कर्मचारियों ने काफी रोष व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार सिंह ने की। संचालन लार के ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने किया। बैठक को हरिलाल गुप्ता, सुरेन्द्र चौरसिया, धर्मेन्द्र कुमार, विश्वभर यादव, जयकिशन चौरसिया, मोहन लाल शर्मा, संतोष शर्मा, कुंवर राम ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जगदीश चौरसिया, अवधेश मद्धेशिया, छोटेलाल गुप्ता, रामसेवक प्रजापति, कमलेश शर्मा, राजेश जायसवाल, स्मेश यादव, अभिमन्यु कुशवाहा, कमलेश प्रसाद, राजाराम कुशवाहा, मोहम्मद नसरूद्दीन खान, हरिगोविन्द, नरेन्द्र मोहन प्रजापति, रामेश्वर यादव, दशरथ प्रसाद, नन्दकिशोर पाल, बृजेश मौर्या, विनय कुमार गोंड़, शकील अहमद, रणविजय बहादुर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।