अभिषेक ने बताया मन्नारा ने क्यों किया था अनफॉलो, बोले- 'मैंने सॉरी भी बोला था…'
बिग बॉस में नजर आए अभिषेक कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी दोस्त मन्नारा चोपड़ा ने उन्हें इंस्टाग्राम से अनफॉलो क्यों किया। उन्होंने बताया कि मन्नारा को किस चीज का बुरा लगा था।

बिग बॉस के घर में नजर आ चुके टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर बात की। अभिषेक ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनकी दोस्त मन्नारा चोपड़ा ने क्यों उन्हें इंस्टग्राम से अनफॉलो कर दिया है। अभिषेक ने बताया कि उनकी एक क्लिप फैंस पेज पर शेयर की जा रही थी जिसमें मन्नारा की बात हो रही थी। मन्नारा को इसी क्लिप का बुरा लगा था। अभिषेक ने बताया कि बाद में अभिषेक ने उन्हें कॉल किया और मन्नारा की नारजगी दूर हो गई।
मन्नारा ने अभिषेक को क्यों किया था अनफॉलो
सिद्धार्थ कनन ने अपने पॉडकास्ट में अभिषेक से पूछा कि उनके और मन्नारा के बीच क्या हुआ था? अभिषेक ने कहा, “बहुत छोटी सी बात थी, वो उसको बहुत बड़ी लग गई उस वक्त। तो हुआ क्या था उसकी कोई कमिटमेंट्स थीं तो शो (लाफ्टर शेफ्स) से उसने एग्जिट ले लिया था। हमें पता नहीं था, हमें बताते नहीं हैं। न्यूज आ रही थी, हमें लगा फेक न्यूज होगी। लाफ्टर शेफ्स पर एक लाउंज एरिया है। लाउंज एरिया में सब एक दूसरे का मजाक उड़ाते हैं, हंसते हैं, हंसाते हैं...वहीं से शुरू कर देते हैं कि अंदर जाकर भी यही तो करना है। मैं व्लॉग बना रहा था, व्लॉग में करण भाई (करण कुंद्रा) ने कुछ तो बोल दिया कि मन्नारा चली गई...हाहाहा...ऐसे ही मजाक में। वो क्लिप फैन पेज्स ने बहुत बड़ी कर दी, स्लोमो लगा-लगाकर, तो वो मन्नारा को बुरा लग गया।”
अभिषेक ने बोला था सॉरी
अभिषेक ने आगे कहा कि वो उन्हें बुरा लगना बनता है। उन्होंने कहा कि अगर वो भी शो से जाते और उनके पीछे से कोई बात करता तो उन्हें भी बुरा लगता। अभिषेक ने बताया कि उन्होंने इस चीज के लिए मन्नारा को सॉरी भी बोला था, लेकिन उसने अनफॉलो कर दिया। अभिषेक ने कहा कि लेकिन अब वो और मन्नारा बात करते हैं। उन्होंने कहा, "वो इंस्टा पर ऐड नहीं है, लेकिन हम बात करते हैं।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।